Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

UEFA Women's Euro : इंग्लैंड ने जर्मनी को 2-1 से हराया

Sports News, Football, UEFA Womens Euro, England, Germany
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लंदन , 01 Aug 2022

Last updated on: Aug 01, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड ने लंदन के खचाखच भरे वेम्बली स्टेडियम में अतिरिक्त समय के बाद जर्मनी को 2-1 से हराकर पहली बार यूईएफए महिला यूरो की ट्रॉफी अपने नाम की। जर्मनी को रविवार शाम फाइनल से कुछ मिनट पहले करारा झटका लगा, क्योंकि अभ्यास के दौरान चोटिल होने के बाद उनकी कप्तान एलेक्स पोप को बाहर होना पड़ा। 

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 31 वर्षीय फारवर्ड ने इस टूर्नामेंट में पिछले सभी पांच मैचों में स्कोर किया था और बुधवार को सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ जर्मनी की 2-1 से जीत में दो गोल दागे थे। 

तीसरी बार यूरो के फाइनल में पहुंचने वाला इंग्लैंड जीत की दहलीज पर तब तक नहीं पहुंचा, जब तक कि एला टून 62वें मिनट में पहला गोल नहीं कर दिया। लेकिन मिडफील्डर लीना मैगल ने 79वें मिनट में जर्मनी को 1-1 से बराबरी करने में मदद की। 

1-1 का स्कोर 110वें मिनट तक बना रहा, जबकि क्लो केली ने इंग्लैंड टीम के लिए अपना पहला गोल किया। इंग्लैंड के मुख्य कोच सरीना विगमैन ने वेम्बली में 87,192 प्रशंसकों के सामने कहा, "हमने जो किया है वह अविश्वसनीय है। मुझे पता था कि हमारे पीछे इंग्लैंड के प्रशंसक हैं।

"उन्होंने कहा, "पूरे टूर्नामेंट में हमें अपने प्रशंसकों से बहुत समर्थन मिला है। मुझे टीम पर बहुत गर्व है।"2017 में महिला यूरो ट्रॉफी जीतने के लिए नीदरलैंड का मार्गदर्शन करने वाली 52 वर्षीय डच महिला है। वह दो अलग-अलग टीमों को खिताब दिलाने वाली पहली कोच हैं।

 

Tags: Sports News , Football , UEFA Womens Euro , England , Germany

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD