Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

साहो में उप तहसील खोलने के लिए शीघ्र अधिसूचना जारी की जाएगी : जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चम्बा विधानसभा क्षेत्र के साहो में जनसभा को सम्बोधित किया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Sabha, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 01 Aug 2022

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा जिला के चम्बा विधानसभा क्षेत्र के साहो में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि साहो में उप-तहसील खोलने के संबंध में शीघ्र ही अधिसूचना जारी की जाएगी और लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने चम्बा जिले को आकांक्षी जिला घोषित किया है ताकि जिले की विकासात्मक आवश्यकताओं के लिए अतिरिक्त धनराशि सुनिश्चित की जा सके। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रदेश और प्रदेशवासियों के प्रति विशेष लगाव है और गत साढ़े चार वर्षों के दौरान वह राज्य का सात बार दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने चम्बा के मिंजर मेले का विशेष उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को पूर्णता से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा ने चारों राज्यों में जीत हासिल की। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भी कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से नकार देगी। उन्होंने प्रदेश के आर्थिक संकट के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आर्थिक संकट का मूल कारण पिछली सरकार द्वारा अविवेकपूर्ण किए गए व्यय और अनियोजित विकास है।जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल गरीब और पिछड़े लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित रहा है। 

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और हिमकेयर जैसी अनेक योजनाएं प्रदेश के लाखों लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के 400 करोड़ रुपये की तुलना में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष 1300 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सहारा योजना के अन्तर्गत 20,000 से अधिक गंभीर रूप से बीमार मरीजों के परिवारों को प्रतिमाह 3000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का मूल मंत्र है ‘जहां गरीब वहां सरकार’।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को किराए में 50 प्रतिशत की छूट और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट निःशुल्क बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हित में लिए जा रहे निर्णय कांग्रेसी नेताओं को रास नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाई जा रही निःशुल्क बिजली का स्वेच्छा से त्याग करना चाहिए और यदि वे चाहे तो अन्य उपभोक्ताओं के बिलों का भी भुगतान कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध शिव मंदिर साहो में पूजा-अर्चना की और कहा कि मंदिर के छत की शीघ्र ही मुरम्मत की जाएगी। चम्बा के विधायक पवन नैय्यर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जिले के उनके पूर्व दौरे के दौरान क्षेत्र की सभी विकासात्मक मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का गुज्जर समुदाय वर्तमान राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के साथ मज़बूती से खड़ा है। 

उन्होंने कहा कि पूर्व राज्य सरकार ने मिंजर को अंतरराष्ट्रीय मेला बताकर राज्य की जनता को ठगा था, जबकि सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ही चम्बा के मिंजर मेले को अंतरराष्ट्रीय मेले का दर्जा देने की अधिसूचना जारी की है।

इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया

हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज, भरमौर के विधायक जिया लाल, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजातीय निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष जसबीर नागपाल, जिला परिषद् सदस्य सीमा नरयाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Sabha , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD