Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीडब्ल्यूजी 2022 : भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से दी मात, स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतक लगाया

Commonwealth of Nations, Commonwealth Games News, Commonwealth Games Medal Winners, Commonwealth Games 2022, CWG 2022, CWG 2022 Birmingham, Birmingham,Sneh Rana, Radha Yadav, Smriti Mandhana, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्मिघम , 31 Jul 2022

Last updated on: Jul 31, 2022, 00:00 IST

ऑफ स्पिनर स्नेह राणा (2/15), राधा यादव (2/18) और स्मृति मंधाना (नाबाद 63) के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का मैच एजबेस्टन में रविवार को अपने दूसरे ग्रुप में पाकिस्तान पर आठ विकेट से जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित मैच में पाकिस्तान को 18 ओवरों में सिर्फ 99 रन पर ढेर करने के बाद, सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने नाबाद 63 रनों की पारी खेली और 38 गेंदें रहते भारत को जीत दिलाई। 

शुरूआती मैच में ऑस्ट्रेलिया से तीन विकेट से हार के बाद पाकिस्तान के खिलाफ आठ विकेट की जीत से भारत अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है और अपने नेट रन रेट -0.56 से 1.17 से सुधार के साथ तालिका में शीर्ष पर है। स्मृति ने अनम अमीन को छक्का लगाकर भारत को एक तेज शुरुआत दी और इसके बाद पिच का इस्तेमाल करते हुए गेंदबाजों पर हमला करना शुरू कर दिया। 

इसके बाद स्मृति ने डायना बेग को तीन चौके लगाए। भारत ने बाउंड्री लगाना जारी रखा, जिससे शेफाली वर्मा ने अनम को लॉन्ग-ऑन पर एक लंबा छक्का लगाया। वहीं, स्मृति ने अनम को बैकवर्ड पॉइंट पर शानदार चौका जड़ दिया। तेज गेंदबाज फातिमा सना की गेंद पर शॉट मारकर मंधाना ने केवल 29 गेंदों में भारत को 50 के पार पहुंचा दिया। 

तुबा हसन के पहले ओवर में स्मृति और शेफाली ने एक-एक चौका लगाया। लेकिन लेग स्पिनर ने शेफाली (16) को पवेलियन भेज दिया, जिससे 62 रन की शुरूआती साझेदारी समाप्त हो गई। स्मृति ने 31 गेंदों में अपना 15वां टी20 अर्धशतक पूरा किया और पिच का उपयोग करते हुए तुबा को सीधे मैदान पर एक शानदार छक्का लगाया। 

कोविड -19 के कारण देर से टीम में शामिल होने वाली एस मेघना (14) को ओमैमा सोहेल द्वारा क्लीन बोल्ड होना पड़ा। स्मृति ने फातिमा को लॉन्ग-ऑन पर चौका मारकर भारत को नॉकआउट राउंड में जिंदा रखा। इससे पहले, स्नेह गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन रहीं, जिसने नौवें ओवर में डबल विकेट लेकर पाकिस्तान को समेटने में मदद की, जहां उन्होंने आठ गेंदों में अपने आखिरी पांच विकेट गंवाए। 

रेणुका सिंह ने शुरूआती ओवर में मेडन के साथ शुरूआत की। वहीं, मेघना सिंह ने इरम जावेद (0) को विकेटकीपर यास्तिका भाटिया के हाथों कैच आउट कराया। मुनीबा अली रेणुका को बैक-टू-बैक बाउंड्री लगाकर अपने हाथ खोले। भारत द्वारा पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखने के बावजूद, मुनीबा ने मेघना के खिलाफ बाउंड्री लगाई - पुल पर एक चौका और उसके बाद डीप मिड-विकेट पर एक छक्का लगाया। 

कप्तान बिस्माह मारूफ के साथ उनका 50 रन की साझेदारी का अंत उस समय हो गया, जब बाद में स्नेह को स्वीप करने की कोशिश में एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं। रेणुका ने दिन का अपना पहला विकेट आयशा नसीम (10) को अपना शिकार बनाकर लिया। बीच में असमंजस की वजह से ओमैमा सोहेल (10) रन आउट हो गईं। 

आलिया रियाज ने पाकिस्तान को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने के लिए दो चौके लगाए। लेकिन वह 18 रन बनाकर बदकिस्मत रहीं और रन आउट हो गईं। अगली ही गेंद पर शेफाली वर्मा ने फातिमा सना (8) को पवेलियन भेज दिया। राधा यादव ने अंतिम ओवर में डायना को स्टंप आउट कराया, जबकि टूबा हसन बिना खाता खोले रन आउट हो गईं, जिससे पाकिस्तान ने 18 ओवर में 99 रन बनाए। 

संक्षिप्त स्कोर :

पाकिस्तान 18 ओवर में 99/10 (मुनीबा अली 32, आलिया रियाज 18, स्नेह राणा 2/15, राधा यादव 2/18) भारत से 11.4 ओवर में 102/2 (स्मृति मंधाना 63 नाबाद, शेफाली वर्मा 16, टुबा हसन 1/18, ओमैमा सोहेल 1/20)।

 

Tags: Commonwealth of Nations , Commonwealth Games News , Commonwealth Games Medal Winners , Commonwealth Games 2022 , CWG 2022 , CWG 2022 Birmingham , Birmingham , Sneh Rana , Radha Yadav , Smriti Mandhana , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD