Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 692 करोड़ रुपए की लागत से 4465 किलोमीटर ग्रामीण सडक़ों की मरम्मत के लिए विशेष मुहिम शुरू करने को हरी झंडी

1000 किलोमीटर से अधिक सडक़ों के आस-पास 2 लाख पौधे लगाकर हरी पट्टी के रूप में विकसित करने की मंज़ूरी

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Kuldeep Singh Dhaliwal, Vijay Kumar Janjua
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jul 2022

Last updated on: Jul 29, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब मंडी बोर्ड को राज्य की 4465 किलोमीटर ग्रामीण सडक़ों को चौड़ा करने, अपग्रेड और मज़बूत करने के लिए विशेष मुहिम शुरू करने को हरी झंडी दे दी है।  इस सम्बन्धी फ़ैसला मुख्यमंत्री ने आज यहाँ अपने सरकारी आवास पर बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए लिया।  बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 692 करोड़ रुपए की लागत से 4465 किलोमीटर सडक़ की मरम्मत करने की मंजूरी दे दी है। 

उन्होंने कहा कि राहगीरों की सुविधा के लिए ग्रामीण सडक़ के नेटवर्क को मज़बूत करना समय की मुख्य ज़रूरत है। भगवंत मान ने कहा कि यह सडक़ें उच्च गुणवत्ता के नियमों की पालना करते हुए बनाई जानी चाहीए हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि इसमें किसी भी किस्म की ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब को साफ़-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से और महत्वपूर्ण फ़ैसले में मुख्यमंत्री ने 1000 किलोमीटर से अधिक सडक़ों के साथ-साथ हरी पट्टी विकसित करने की मंजूरी दे दी है। 

उन्होंने पंजाब मंडी बोर्ड को इन सडक़ों के आस-पास दो लाख पौधे लगाने और इसके बाद दो सालों तक इसकी देखभाल करने को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा।  मुख्यमंत्री ने एकीकृत प्रबंधन प्रणाली (आई.एम.एस.) और मंडी प्रबंधन प्रणाली समेत बोर्ड की नई पहलों का भी जायज़ा लिया, जिससे जालसाज़ी के लिए दस्तावेज़ों की नकल तैयार किए जाने पर दस्ती कार्य की व्यवस्था ख़त्म करने और फ़ीसों की वसूली को और प्रभावशाली बनाने के लिए एस्टेट मैनेजमेंट सिस्टम, अकाऊंट्स मैनेजमेंट सिस्टम और ई-नेम और ऐगमार्कनेट के साथ एकीकृत किया जा सके। 

इसी दौरान मुख्यमंत्री ने कर्मचारी की हाजिऱी, ई-सेवाओं जैसे कि लाइसेंस प्रबंधन, संपत्ति के प्रबंधन, मंडी प्रबंधन, शिकायतें और सुझाव, अपनी/किसान मंडी, एक्ट/नियम की मुख्य विशेषताओं से लैस एंड्रोयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर बोर्ड द्वारा विकसित की गई ई-पी.एम.बी. प्रणाली की भी सराहना की। भगवंत मान ने एम.डी.एफ. और आर.डी.एफ. की ऑनलाइन वसूली के लिए ई-पेमेंट गेटवे, प्रॉपर्टीज़ की ई-नीलामी, मंडियों और ग्रामीण रोड नेटवर्क की ड्रोन मैपिंग, सभी फसलों के लिए आई-एचआरएम व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक एन.एफ.सी. जैसे बेमिसाल कदमों की भी सराहना की। 

इसी तरह अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए आई-कार्ड, मार्केट कमेटियों के बजट को ऑनलाइन जमा करवाने और मंजूरी देने, किसान के डिजीलॉकर (एक डिजिटल दस्तावेज़ वॉलेट) में और उसके वाट्सऐप पर सभी किस्मों की फसलों के लिए जे. फॉर्म उपलब्ध करवाकर किसानों का डिजिटल रूप से सशक्तिकरण किए जाने का जि़क्र किया गया।  

मुख्यमंत्री ने बोर्ड के इस प्रयासों की भी सराहना की कि 12.35 लाख किसानों की आधार नंबर आधारित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले ही की जा चुकी है और 48,255 लाभार्थियों को 10 लाइसेंस ऑनलाइन जारी किए जा चुके हैं।  इस मौके पर कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद, अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास सरवजीत सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत और अन्य भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Kuldeep Singh Dhaliwal , Vijay Kumar Janjua

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD