Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

कर्नाटक : विपक्ष ने सरकार पर लगाया 'हत्या' पर राजनीति करने का आरोप, सीएम Basavaraj Bommai ने किया खंडन

Basavaraj Bommai, BJP, Bharatiya Janata Party, Karnataka, Bengaluru, Karnataka Chief Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 29 Jul 2022

Last updated on: Jul 29, 2022, 00:00 IST

कर्नाटक में विपक्षी दलों ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर तीन युवकों की हत्या पर राजनीति करने का आरोप लगाया, जिसका मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने खंडन किया। राज्य में पिछले नौ दिनों में तीन हत्याएं हुई हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि हत्याओं की घटनाओं ने राज्य की छवि को धूमिल किया है। उन्होंने कहा, सत्तारूढ़ पार्टी युवाओं की मौत पर राजनीति कर रही है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता यू.टी. खादर ने शुक्रवार को मांग की कि तीनों हत्याओं को राज्य सरकार समान गंभीरता से ले। 

सीएम बोम्मई ने स्पष्ट किया कि सरकार ने हत्या के तीनों मामलों को गंभीरता से लिया है और स्थिति से कुशलता से निपट रही है। बोम्मई ने कहा, मैं शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा। गुरुवार की रात हुई फाजिल की हत्या का कोई सुराग नहीं है। 

हम इसे सिर्फ एक हत्या नहीं मान रहे हैं, बल्कि यह एक पूर्व नियोजित कार्रवाई है। कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब वह (बोम्मई) मंगलुरु में थे, तब तीसरी हत्या हुई। सीएम वहां से भाग गए। उन्होंने पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश देने में साहस नहीं दिखाया। 

सीएम बोम्मई के डर का कारण क्या है? क्या वह अ²श्य हाथों के निदेशरें से बंधे हैं?कुमारस्वामी ने कहा, हत्याओं को रोकने के बजाय, सीएम बोम्मई बुलडोजर की राजनीति कर रहे हैं। यह कर्नाटक में 'जंगल राज' लाने की साजिश है। 

सिद्धारमैया ने राज्य गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं की लाशों के साथ राजनीति की जा रही है। विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम बोम्मई ने कहा कि विपक्ष के आरोप हास्यास्पद हैं।

 

Tags: Basavaraj Bommai , BJP , Bharatiya Janata Party , Karnataka , Bengaluru , Karnataka Chief Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD