Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 58 रन से जीता T20 मैच

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rilee Rossouw, SA Vs Eng, 2nd T20I
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंग्लैंड , 29 Jul 2022

Last updated on: Jul 29, 2022, 00:00 IST

बल्लेबाज रोसौव की शानदार 96 रन की नाबाद पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 58 रन से टी20 मैच को जीत लिया। वहीं, गेंदबाज एंडिले और तबरायज शमसी ने 3-3 विकेट झटककर टीम में अहम योगदान दिया। 

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट झटककर 207 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे अधिक रन आर. हेनड्रिक्स और रोसौव ने बनाए। हेनड्रिक्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 53 रन बनाए। 

वहीं, रोसौव ने 55 गेंदों पर पांच छक्के और दस चौके की मदद से 96 रन बनाए। टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 208 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में ढेर हो गई। टीम का कोई भी खिलाड़ी 30 रन से ज्यादा नहीं बना सका। 

हालांकि, कप्तान जोश बटलर ने 14 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 29 रन बनाए। वहीं, गेंदबाज एंडिले और तबरायज शमसी ने 3-3 विकेट झटके। लुंगी एनगिडी ने भी 2 विकेट झटककर टीम में अहम योगदान दिया। 

संक्षिप्त स्कोर :

दक्षिण अफ्रीका : 20 ओवर में 207/3 (रीजा हेंड्रिक्स 53, रिले रोसौव (96 नाबाद)।

इंग्लैंड : 16.4 ओवर में 149 (जोस बटलर 29, जॉनी बेयरस्टो 30; तबरेज शम्सी 3/27, एंडिले 3/39)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rilee Rossouw , SA Vs Eng , 2nd T20I

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD