Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Mehbooba की PM मोदी को चुनौती: दम है तो चीन के अवैध कब्जे वाली जमीन पर तिरंगा लहरा के दिखाओ

Jammu & Kashmir की पूर्व CM Mehbooba Mufti ने एक बार फिर BJP पर किया जुबानी हमला.. बोली- लोग विध्वंस करने वालों को याद नहीं रखते बल्कि राष्ट्र निर्माण करने वालों को याद रखते हैं

Mehbooba Targets Modi, Mehbooba Challenges Modi, Mehbooba Mufti Challenge To Narendra Modi, Mehbooba Mufti China Comment, Mehbooba Mufti Flag In China Challenge
Listen to this article

5 Dariya News

श्रीनगर , 29 Jul 2022

Last updated on: Jul 29, 2022, 00:00 IST

J&K की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने एक बार फिर भाजपा सरकार  पर हमला बोला है। महबूबा का कहना है कि बीजेपी ने तिरंगे का राजनीतिकरण किया है और अब लोगों को हर घर झंडा फहराने की धमकी दी जा रही है। क्या यही नया कश्मीर है? 

इसके बाद महबूबा ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को चुनौती देते हुए कहा, 'अगर आप में दम है तो चीन (china) की ओर से अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन के हिस्से में तिरंगा फहराने की हिम्मत करें। कश्मीर घाटी में लोगों को तिरंगा फहराने के लिए मजबूर करने से कुछ हासिल नहीं होगा।  

Also read:- खुलासा:जानिए कैसे Mukhtar Baba ने रेस्टोरेंट में बैठे-बैठे रची पूरी कानपुर हिंसा? सब उगल रहा है

महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर पार्क में पार्टी के 23वें स्थापना दिवस पर बोलते हुए भाजपा पर कश्मीर की शांति भंग करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, 'मैं मोदी जी से कहना चाहती हूं कि अगर आप भारत को विश्वगुरु बनाना चाहते हैं तो आपको पहले जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित करनी चाहिए और पहले देश को बचाना चाहिए।

Also read:- Sushant Singh Rajput की फोटो वाली टीशर्ट पर Flipkart ने लिखा कुछ ऐसा,लोग बोले-कुछ नहीं खरीदेंगे

उन्होंने कहा कि भारत के विश्वगुरु बनने का मार्ग कश्मीर से होकर जाता है, जी20 से नहीं। यह सार्क से होकर आता है। भारत को श्रीलंका मुद्दे पर सार्क की बैठक बुलानी चाहिए थी, लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सार्क में सबसे बड़ी बाधा भारत-पाक संबंध हैं और जब तक दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य नहीं होंगे, कश्मीर को नुकसान होता रहेगा।

Also read:- अब Mirzapur में बवाल:परमहंस आश्रम में गोलीबारी, साधु की मौत,Adgadanand महाराज की हत्या की साजिश

महबूबा ने सवाल किया, 'कश्मीर पर आक्रमण करने वाले पुराने हमलावरों और राजाओं ने यहां मस्जिदों के निर्माण के लिए मंदिरों को नष्ट कर दिया और आप मंदिरों के निर्माण के लिए मस्जिदों को नष्ट कर रहे हैं। उनमें और आप में क्या अंतर है?  लोग विध्वंस करने वालों को याद नहीं रखते बल्कि राष्ट्र निर्माण करने वालों को याद रखते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करोगे तो आपको भी कोई याद नहीं रखेगा। ये बात आप जितनी जल्दी समझ जाएंगे उतना अच्छा है।

 

Tags: Mehbooba Targets Modi , Mehbooba Challenges Modi , Mehbooba Mufti Challenge To Narendra Modi , Mehbooba Mufti China Comment , Mehbooba Mufti Flag In China Challenge

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD