Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Sushant Singh Rajput की फोटो वाली टीशर्ट पर Flipkart ने लिखा कुछ ऐसा,लोग बोले-कुछ नहीं खरीदेंगे

Flipkart ने उड़ाया Sushant Singh Rajput के Depression का मजाक, Social Media पर ट्रेंड हुआ Boycott Flipkart

Sushant Singh Rajput Flipkart, Sushant Singh Rajput Flipkart T Shirt, Sushant Singh Rajput Flipkart Controvercy, Flipkart Protest SSR
Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 28 Jul 2022

Last updated on: Jul 28, 2022, 00:00 IST

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत ने बॉलीवुड क्या पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। हैरानी तब और ज्यादा हुई जब ये खबर आई कि सुशांत ने आत्महत्या की है। अब इस समय को करीब 2 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन सुशांत के फैन्स आज भी सुशांत से बेइंतेहां प्यार करते हैं। फैन्स ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (E-commerce company FlipKart) पर नाराज हो गए हैं। फ्लिपकार्ट पर एक टी-शर्ट की बिक्री की जा रही है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर को डिप्रेशन के साथ जोड़ा गया है।

जी हां इ कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सुशांत सिंह राजपूत की फोटो बनी टीशर्ट बेची जा रही है। लेकिन बवाल तब हो गया जब फोटो के ठीक नीचे लिखे डिप्रेशन (Depression) शब्द पर लोगों का ध्यान गया।  आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट पर एक राउंड नेक की टी-शर्ट बिक रही है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की प्रिंटेड तस्वीर के साथ लिखा हुआ है, 'डिप्रेशन डूबने के जैसा है।' इस पर सुशांत के फैन्स नाराज हो गए हैं। सुशांत के फैन्स का सोशल मीडिया पर कहना है कि उनके फेवरिट स्टार डिप्रेशन के मरीज नहीं बल्कि 'बॉलीवुड माफिया' के शिकार हैं।  

Also read:- SSR Death Anniversary: चाँद पर घर बनाने की इच्छा रखने वाला सितारा खुद ही बन गया आज के दिन तारा

इसके बाद सोशल मीडिया पर 'बॉयकॉट फ्लिपकार्ट' (Boycott Flipkart) ट्रेंड करने लगा। इस विज्ञापन के वायरल होने के बाद कई लोगों ने फ्लिपकार्ट (FlipKart) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और कई लोगों ने तो ई-कॉमर्स कंपनी को गलत मेसेज फैलाने के लिए नोटिस भी भिजवा दिया है। एक यूजर ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक आम और जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैं आज रात फ्लिपकार्ट को नोटिस भेजूंगा।

Also read:- बॉलीवुड में ड्रग सप्लाई रैकेट से जुड़ी हैं रिया चक्रवर्ती, एनसीबी का दावा

वहीं एक, दूसरे यूजर ने लिखा, 'देश अभी सुशांत की दर्दनाक मौत के सदमे से उबरा भी नहीं है। हम न्याय के लिए आवाज उठाते रहेंगे। फ्लिपकार्ट को इस जघन्य अपराध के लिए शर्म आनी चाहिए और माफी मांगते हुए वादा करना चाहिए कि ऐसा आगे कभी नहीं होगा।'

Also read:-सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ मिल पाया?, यह उजागर करेगी फिल्म 'न्याय-द जस्टिस'

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था। वह अपने मुंबई के फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकते पाए गए थे। केस की जांच में मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। हालांकि सुशांत के परिवार की मांग पर इस केस की जांच बाद में सीबीआई को दे दी गई थी। सीबीआई अभी तक इस केस में किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है। केस में ड्रग्स का कनेक्शन पाए जाने पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी जांच की थी जिसमें सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। लेकिन मामला अभी भी ठंडे बस्ते में पड़ा है।

 

Tags: Sushant Singh Rajput Flipkart , Sushant Singh Rajput Flipkart T Shirt , Sushant Singh Rajput Flipkart Controvercy , Flipkart Protest SSR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD