Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

भारत की ऑलराउंडर पूजा वस्त्रेकर ने ब्रिस्बेन हीट के साथ किया अनुबंध

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Pooja Vastrakar, Brisbane Heat, Womens Big Bash League, WBBL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रिस्बेन , 28 Jul 2022

Last updated on: Jul 28, 2022, 00:00 IST

भारत की ऑलराउंडर पूजा वस्त्रेकर ने गुरुवार को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के आगामी सत्र के लिए ब्रिस्बेन हीट के साथ करार किया। 22 वर्षीय पूजा डब्ल्यूबीबीएल के आठवें सत्र से पहले न्यूजीलैंड की लेग स्पिन ऑलराउंडर अमेलिया केर के साथ ब्रिस्बेन हीट में शामिल हो गईं। 

पूजा ने पिछले साल भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान और इस साल की शुरूआत में न्यूजीलैंड में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में हीट टीम प्रबंधन का ध्यान खींचा था। वनडे विश्व कप में, पूजा दस विकेट के साथ भारत की दूसरी प्रमुख विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं और उन्होंने बे ओवल में पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में 59 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी खेली थी। 

लेग स्पिनर पूनम यादव के पिछले सीजन में खेलने के बाद पूजा डब्ल्यूबीबीएल में हीट के लिए खेलने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी होंगी। इससे पहले 2016-17 में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना टीम के लिए खेली थीं। 

मुख्य कोच एशले नोफ्के भारत के हालिया प्रदर्शनों में पूजा के हरफनमौला प्रदर्शन से प्रभावित थे और उन्हें डब्ल्यूबीबीएल के आगामी सत्र के लिए बोर्ड में शामिल करने की खुशी है। पूजा ने 23 एकदिवसीय, 27 टी20 और दो टेस्ट खेले हैं, बर्मिघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 आयोजन के लिए भारत की टीम में हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Pooja Vastrakar , Brisbane Heat , Womens Big Bash League , WBBL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD