Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला

 

राज्य में 1.20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य : लाल चंद कटारूचक्क

वन विभाग से सम्बन्धित संगठनों के साथ वन मंत्री द्वारा मुलाकात, कहा, राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, Forest Minister, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 27 Jul 2022

Last updated on: Jul 27, 2022, 00:00 IST

राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण हेतु हर संभव प्रयास करने और उनका जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जंगलात वर्कर्स यूनियन और डेमोक्रेटिक जंगलात मुलाजि़म संगठन के साथ आज मोहाली के स्थानीय सैक्टर-68 के वन भवन में बैठक करते हुए पंजाब के वन मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने यह कहा कि राज्य सरकार की यह पुरज़ोर कोशिश है कि अधिक से अधिक कच्चे मुलाजि़मों को पक्का करने के दायरे में लाया जाए, जिसके लिए एक सब-कमेटी भी बनाई जा चुकी है।  

मंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा 26,454 पद अलग-अलग विभागों में भरने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, जिससे अपेक्षित भर्ती करके राज्य का कामकाज सही ढंग से चलाया जा सके। वन विभाग के वर्करों के बकाया वेतन के बारे में मंत्री ने बताया कि कैंपा स्कीम से सम्बन्धित अप्रैल, मई और जून महीने के वेतन केंद्र सरकार द्वारा 1 अगस्त तक जारी करने का आश्वासन दिया गया है और विभाग की यह कोशिश होगी कि 10 अगस्त हरेक वर्ग के खाते में वेतन डाल दिए जाएँ। मुलाजि़मों की वरिष्ठता सूची के बारे में मंत्री ने जानकारी दी कि यदि कोई त्रुटियाँ इसमें हों तो उनको दुरुस्त करके यह सूची मुलाजि़म संगठनों को प्रदान की जाए। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि सरकार मुलाजि़मों के कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाने से कभी भी पीछे नहीं हटेगी।  

वन विभाग की ज़मीनों से अवैध कब्ज़ा हटाने की मुहिम संबंधी उन्होंने जानकारी दी कि लगभग 400 एकड़ ज़मीन को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे अन्य कदमों के बारे में जानकारी देते हुए श्री कटारूचक्क ने कहा कि विभाग का लक्ष्य 1 करोड़ 20 लाख पौधे लगाने का है, जब कि कैंपा स्कीम के अधीन 52 लाख और शहीद भगत सिंह हरियाली लहर के अधीन 58 लाख पौधे लगाए जाएंगे और 40 हज़ार त्रिवेणियां भी स्थापित की जाएंगी। उन्होंने यह हिदायत की कि एक भी पौधा किसी निजी नर्सरी से बिल्कुल भी ना खरीदा जाए।  

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , Forest Minister , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD