Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत 2025 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, International Cricket Council, ICC, Womens World Cup, Womens World Cup 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 26 Jul 2022

Last updated on: Jul 26, 2022, 00:00 IST

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि भारत 2025 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा। भारत के अलावा, बांग्लादेश और इंग्लैंड क्रमश: 2024 और 2026 में टी 20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे, जबकि श्रीलंका, टूर्नामेंट के लिए अपनी योग्यता के अधीन, 2027 में उद्घाटन महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। 

आईसीसी ने कहा कि मेजबानों को प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से अंतिम रूप दिया गया है और प्रत्येक बोली की समीक्षा बोर्ड की उप-समिति द्वारा की गई थी, जिसकी अध्यक्षता मार्टिन स्नेडेन ने क्लेयर कॉनर, सौरव गांगुली और रिकी स्केरिट के साथ की थी। आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने एक बयान में कहा, "हम बांग्लादेश, भारत, इंग्लैंड और श्रीलंका को आईसीसी महिला सफेद गेंद स्पर्धाओं से सम्मानित करने के लिए खुश हैं। 

महिलाओं के खेल के विकास में तेजी लाना आईसीसी की रणनीतिक प्राथमिकताओं में से एक है।"भारत 2025 में पांचवीं बार महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करेगा, और 2016 के बाद से इसका पहला वैश्विक महिला टूनार्मेंट होगा। 2025 संस्करण 2022 संस्करण के समान होना तय है, जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 31 मैच खेलेंगी। 

2025 के भव्य आयोजन के लिए भारत के मेजबान के रूप में बोलते हुए, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि यह महिला क्रिकेट की लोकप्रियता के लिए सही दिशा में एक कदम है। इस बीच, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि बोर्ड इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , International Cricket Council , ICC , Womens World Cup , Womens World Cup 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD