Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

देवप्रयाग में पंत गांव के पास बदरीनाथ हाईवे का 50 मीटर हिस्सा धंसा

Khas Khabar, Devprayag, Pant Village, Badrinath Highway Collapsed
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देवप्रयाग , 26 Jul 2022

Last updated on: Jul 26, 2022, 00:00 IST

उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई मार्ग भूस्खलन से बाधित हैं। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं देवप्रयाग के पंत गांव में बारिश से नेशनल हाईवे-58 का 50 मीटर हिस्सा धंस गया। 

प्रदेश के साथ ही जनपद में बारिश का दौर जारी है। बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं। कई मार्गों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिस कारण लोगों की पेरशानियां बढ़ गई हैं। वहीं देवप्रयाग के पंत गांव में नेशनल हाईवे-58 का 50 मीटर हिस्सा धंस गया। 

विभाग की मानें तो सड़कों के किनारे पोल लगाने के दौरान किए गए गड्ढों में पानी जमा होने के कारण मार्ग धंसा है। पूरे मामले पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि पैच निर्माण की जिम्मेदारी सीडीएस कंपनी को दी गयी है, जो सड़क टूटने के बाद इसकी फिर से मरम्मत कार्य करेगा। 

उन्होंने कहा कि मार्ग धंसने से यातायात बाधित नहीं होने दिया जाएगा। साहिया क्वानू मीनस मोटर मार्ग पर सुबह अचानक तारली खड्ड के पास से पहाड़ी से भूस्खलन होने लगा। मार्ग पर बोल्डर गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों से नकदी फसलों से भरे वाहनों को करीब एक घंटे तक मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। 

सूचना पर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) द्वारा मौके पर जेसीबी मशीन को भेजा गया, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग पर आवाजाही सुचारू की गई। लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि जेसीबी लगाई गई है, रोड से बोल्डर हटावा दिया गया है। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

 

Tags: Khas Khabar , Devprayag , Pant Village , Badrinath Highway Collapsed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD