हाल ही में हमने देखा कि देवांश नयन पर झूठा होने का इलज़ाम लगता है क्योंकि उसके पास यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि उसकी मां ने उसे क्या कहा था। हम आज देखेंगे कि देवांश अपनी दूसरी शादी की घोषणा पार्टी में करेगा जिसमें वह स्पष्ट करता है कि वह अपनी मां की पसंद की लड़की से शादी करेगा।
नयन यह सुनकर खुश हो जाती है क्योंकि वह सोचती है कि देवांश उसका नाम जरूर लेगा, लेकिन जब देवांश जैस्मीनका नाम लेता है नयन को बहुत वड़ा धक्का लगता है। देवांश ने जैस्मिन का नाम क्यों लिया? क्या यह देवांश और नयन के प्यार का अंत है? इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए देखिए नयन-जो वेखे अनवेखा का आज का एपिसोड, रात 8:30 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर।