क्या सच में मुर्मू ने कहा-राष्ट्रपति बनने के बाद मेरा पहला काम भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा
Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

क्या सच में मुर्मू ने कहा-राष्ट्रपति बनने के बाद मेरा पहला काम भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा

सोशल मीडिया पर Draupadi Murmu के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने वाला मैसेज, लेकिन सच्चाई आपको भी जाननी चाहिए

Draupadi Murmu First Speech, Draupadi Murmu Speech As President, Draupadi Murmu On Hindi Rajya, Draupadi Murmu BJP News, Draupadi Murmu BJP News In Hindi
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2022

Last updated on: Jul 26, 2022, 00:00 IST

देश को द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के रूप में नया राष्ट्रपति मिल गया है। पिछले कल यानी 25 जुलाई को मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। जैसा की आप जानते ही हो कि बीती 18 जुलाई को देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर द्रौपदी मुर्मू  (Draupadi Murmu) के नाम से एक ट्वीट तेजी से वायरल हो गया था। इस ट्वीट में कहा गया है कि अगर वह राष्ट्रपति बनती हैं तो उनका "पहला कर्तव्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा। 

Also Read: मेरा चुमेरा चुनाव सबूत है कि एक गरीब भी देख सकता है सपने : राष्ट्रपति द्रौपदी

इस ट्वीट के स्क्रीन शॉट को 'हिंदुस्तानी हिंदू' के नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। इस ट्वीट पर हजारों लोग टूट पड़े। हजारों यूजर ने लाइक किया है और कई यूजर ने कमेंट भी किया है। कई यूजर का कहना था कि देश को एक ऐसे ही राष्ट्रपति का इंतजार था  जो देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना देखता हो। लेकिन आपको बता दें कि इस वायरल स्क्रीन शॉट के पीछे की कहानी कुछ और है।

Also Read: राष्ट्रपति बनीं मुर्मू, बोली-अब भारत में गरीब सिर्फ सपने नहीं देखता, उनके सपने पूरे भी होते हैं

क्या है पूरी सच्चाई?

कई मीडिया रिपोर्ट्स देखने के बावजूद इस बात की तसदीक नहीं हो सकी कि मुर्मू ने ऐसा कोई बयान दिया है। क्यों कि ना कहीं उनका इस प्रकार का बयान चला ना ही इस प्रकार की कोई खबर। चूंकि मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थी इसलिए उनके कलम से निकली बात को मीडियो बहुत तवज्जो देता है। लेकिन मीडिया में इस तरह की कोई खबर नहीं पाई गई।

Also Read: Who is Draupadi Murmu: जानिए कैसा रहा कच्चे घर से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने का सफर

दूसरी बात यह है कि "draupadi_M_" के नाम से स्क्रीन शॉट शेयर किया गया है। लेकिन फिलहाल इस तरह का कोई भी अकांउट ट्विटर पर नहीं है। कई यूजर ने इस ट्वीट का शॉट शेयर करते हुए लिखा है कि यह फेक है। इससे पहले भी कई बड़ी हस्ती के नाम से फर्जी अकाउंट बना कर अपने मतलब की की चीजें शेयर की गई हैं।

Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी बोलीं- माँ से मेरे सारे दोस्त नाराज हो जाते थे

इसलिए ये साबित होता है कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनने के बाद मेरा पहला काम भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा वाला स्क्रीन शॉट फेक है। द्रौपदी मुर्मू ने ऐसा कुछ नहीं कहा था। ये खबर सही नहीं है। किसी ने मस्ती और अपने फॉलोअर बढ़ाने के लिए ये ट्वीट किया है। लेकिन यूजर ने इस सच माना और खूब वायरल कर दिया।

 

Tags: Draupadi Murmu First Speech , Draupadi Murmu Speech As President , Draupadi Murmu On Hindi Rajya , Draupadi Murmu BJP News , Draupadi Murmu BJP News In Hindi

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD