Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें पंजाबी लड़कियों ने छुई बुलंदियां- दो बेटियाँ भारतीय हवाई फ़ौज में अधिकारी बनी डबल इंजन सरकार गरीब के साथ-साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कामः सीएम नायब सिंह भारत की 30 मिलियन वयस्क आबादी या तो अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त: डॉ. अमित गर्ग प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए चुनाव करवाने के लिए संभावनाएं तलाशेगी सरकार पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडिटों ने छूआ आसमान सीआईआई जालंधर जोन ने एलपीयू में एआई और चैटजीपीटी पर कार्यशाला आयोजित की स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं युवा : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तकनीक और कौशल देश के विकास के लिए जरूरी - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित बाल संरक्षण आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सपनों को उड़ान भरवाने का कर रहा कार्य - असीम गोयल अगामी मानसून से पहले पूरे किए जाएं बाढ़ रोकथाम के कार्य : डॉ अभय सिंह यादव हरियाणा सरकार का फ़िल्म प्रोमोशन पर विशेष फोकस, सब्सिडी के लिए 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई केन्द्र में हरियाणा से तीन मंत्री बनने से हरियाणा के विकास को मिलेगी तेजी -केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल हरियाणा 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू करने को तैयार : टी.वी.एस.एन. प्रसाद संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार : कोमल मित्तल मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का राजस्व बढ़ाने और व्यय के प्रभावी प्रबंधन पर जोर जीएमएसएच-16 की उत्साहपूर्ण भागीदारी और 101 रक्तदान के साथ 20वां विश्व रक्तदाता दिवस मनाया ज़मीन के इंतकाल के लिए 3000 रुपए की रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू सांसद बनने के बाद एक्शन में सांसद गुरजीत सिंह औजला प्रदेश के सभी जिलों में 85 स्थलों पर मेगा मॉकड्रिल का आयोजन पुलिस के ख़िलाफ़ लग रहे आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

 

सांसद राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बार-बार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी आम आदमी की जेब पर डाका

राघव चड्ढा के संसद में पूछे एक सवाल के जवाब में हैरान करने वाला हुआ खुलासा: एक साल में पेट्रोल 78 और डीजल 76 बार हुआ महंगा

Raghav Chadha, Rajya Sabha Member, MP, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jul 2022

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भाजपा सरकार को बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर घेरते हुए उसे पूरी तरह फ्लॉप सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 1 साल में पेट्रोल की कीमतों में 78 बार और डीजल की कीमतों में 76 बार बढ़ोतरी की है। बता दें कि राज्यसभा सांसद चड्ढा द्वारा उठाए गए एक सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने संसद में खुलासा किया कि सरकार ने पिछले एक साल में पेट्रोल की कीमतों में 78 बार और डीजल की कीमतों में 76 बार बढ़ोतरी की है।  

जब कि चौंकाने वाली बात यह है कि इसी अवधि (2021-2022) में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को मात्र 7 और 10 बार ही घटाया गया। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 में 4.92 लाख करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र किया, जो कि 2019-20 की तुलना में 1.5 लाख करोड़ रुपये अधिक है, फिर भी आम आदमी को कोई राहत नहीं दी गई। चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा, 'संसद में मैंने केंद्र सरकार से पूछा था कि पिछले एक साल में पेट्रोल के दाम कितनी बार बढ़े हैं। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले एक साल में पेट्रोल की कीमत 78 बार और डीजल के दाम में 76 बार बढ़ोतरी हुई है। जनता की जेब पर डाका है।" चड्ढा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों से 2021-22 में 4,92,303 करोड़ रुपये का भारी राजस्व एकत्रित किया है। बावजूद इसके केंद्र सरकार राहत देने के बजाय ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि करके गरीबों और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। 

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सांसद चड्ढा ने कहा कि भाजपा सरकार हर दिन केवल महंगाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, जिसका बोझ केवल देश की भोली-भाली जनता को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में बुरी तरह विफल रही है। पिछले 40 वर्षों में ईंधन,दूध और अंडे की कीमतें सबसे तेज़ी से बढ़ी हैं। चड्ढा ने कहा कि केंद्र सरकार का आम लोगों के बजाए अपने कुछ खास 'दोस्तों' को खुश करने पर ध्यान केंद्रित है, जो हर दिन अमीर से और अमीर होते जा रहे हैं।

 

Tags: Raghav Chadha , Rajya Sabha Member , MP , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD