Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 2 विकेट से रौंदा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Axar Patel, Ind Vs WI, 2nd ODI, ODI Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद) , 25 Jul 2022

Last updated on: Jul 25, 2022, 00:00 IST

भारत ने क्वींस पार्क ओवल में यहां दूसरे एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को दो विकेट से हरा दिया। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 64 रनों की नाबाद पारी खेली। इस जीत को हासिल करते हुए भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था। 

टीम के सलामी बल्लेबाज विकेटकीपर साई होप ने 135 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 115 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं, चौथे विकेट के लिए कप्तान निकोलस पूरन और साई होप के बीच 117 रन की साझेदारी हुई। पूरन ने भी शानदार पारी खेलते हुए 74 रन बनाए। गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट झटके। 

उन्होंने साई होप (115), निकोलस पूरन (74) और रोवमैन पॉवल (13) का विकेट झटका। वहीं, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और दीपक हुड्डा ने 1-1 विकेट झटका। वहीं, बल्लेबाजों की मदद से टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए और भारतीय टीम को जीत के लिए 312 रनों का लक्ष्य दिया। 

जवाब में भारतीय टीम ने 48 के स्कोर पर पहला विकेट शिखर धवन (13) का गंवा दिया। इसके बाद शुभनम गिल और श्रेयस अय्यर ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने क्रमश: 43 और 63 रनों की पारी खेली। अय्यर ने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। सूर्यकुमार यादव 9 के स्कोर पर आउट हुए। 

वहीं, विकेटकीपर संजू सैमसन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और 54 के स्कोर पर रन आउट हो गए। इसके बाद दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने पारी को संभाला। हालांकि, हुड्डा 33 रन पर आउट हो गए, लेकिन टीम के स्कोर को बढ़ाने में अहम योगदान दिया। वहीं, पटेल ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को 2 विकेट से जीत दिलाई। 

उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 35 गेंदों पर 5 छक्के और 3 चौके की मदद से 64 रन की पारी खेली। गेंदबाज अलजारी जोसेफ और मायर्स ने 2-2 विकेट झटके। वहीं, जायडन सिल्स, रोमेरियो सेफर्ड और होसेन ने 1-1 विकेट झटका।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Axar Patel , Ind Vs WI , 2nd ODI , ODI Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD