Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

एम्बुलेंस से अफ़ीम बरामद : डी.आई.जी. रोपड़ रेंज स्वास्थ्य विभाग और सिविल अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे मामला

मोहाली पुलिस ने एम्बुलेंस का प्रयोग कर की जा रही तस्करी में 8 किलो अफ़ीम की बरामद; गिरफ्तार किए 3 दोषियों में से एक था फर्जी मरीज़

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police,Gurpreet Singh Bhullar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 24 Jul 2022

Last updated on: Jul 24, 2022, 00:00 IST

नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए एम्बुलेंस का दुरुपयोग करने वाले तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी के मामले का संज्ञान लेते हुए डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डिआईजी) रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि वह इस मुद्दे को सिविल, स्वास्थ्य एवं सम्बन्धित रेगुलेटरी अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे। 

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के खि़लाफ़ चल रही जंग के दौरान मोहाली पुलिस ने रविवार को गाँव दप्पर के नज़दीक अम्बाला-चंडीगढ़ हाईवे पर विशेष नाकाबन्दी के दौरान एम्बुलेंस में एक फज़ऱ्ी मरीज़ के सिर के नीचे रखे सिरहाने में छुपाकर रखी 8 किलो अफ़ीम बरामद कर अंतर-राज्यीय नशा-तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। 

गिरफ्तार किए गए मुलजि़मों की पहचान रवि श्रीवास्तव (28) निवासी रामपुर, (यू.पी.) जो मौजूदा समय में चंडीगढ़ स्थित राम दरबार में रह रहा है; हरिन्दर शर्मा (47) निवासी नयागाँव, एस.ए.एस. नगर और अंकुश (27) निवासी गाँव खुडा अली शेर, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।  

डी.आई.जी. ने कहा कि पंजाब पुलिस को राज्य से नशों को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सख़्त निर्देश के चलते मोहाली पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय माड्यूल का पर्दाफाश किया है, जिसने इमरजेंसी सेवाओं का दुरुपयोग कर खतरे की घंटी बजा दी है। उन्होंने कहा, ‘‘जाँच के दौरान यह बात सामने आई है कि कैसे मुलजि़मों ने सेकंड हैंड एम्बुलेंस खऱीदी और नशों की तस्करी के लिए इसका प्रयोग करना शुरू कर दिया।’’ पुलिस की जांच से यह बात सामने आई है कि यह कम से कम 10वीं-12वीं बार था जब मुलजि़मों ने बरेली से अफ़ीम की तस्करी करने के लिए इस एम्बुलेंस का प्रयोग किया। 

सभी सम्बन्धित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाने के अलावा डीआईजी भुल्लर ने कहा कि उन्होंने रेंज के तीनों ही एसएसपीज को अपने सम्बन्धित जिलों में सभी अस्पतालों और ग़ैर-सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें और उनको सौंपी एम्बुलेंसों की सूची प्राप्त करने के लिए भी कहा है, जिससे पुलिस आपराधिक गतिविधियों के लिए इमरजेंसी सेवाओं का प्रयोग करने वाले समाज विरोधी तत्वों को काबू कर सके और असली मरीजों को सुरक्षित सुविधा मुहैया कराने के लिए रास्ता साफ कर सके।उन्होंने एम्बुलेंस के ऊपर एक विशेष बीकन का प्रयोग करने का सुझाव भी दिया, जोकि एम्बुलेंस में किसी मरीज़ की मौजूदगी और ग़ैर-मौजुदगी को दिखाएगा। 

नशों की बरामदगी के बारे में और जानकारी देते हुए डीआईजी ने बताया कि उनकी रेंज से 1 अप्रैल, 2022 से कुल 2.41 किलो हेरोइन, 20.42 किलो अफ़ीम, 2.10 क्विंटल भुक्की, 200 ग्राम चरस, 7.29 किलो गाँजा, 40945 नशीले टीके, 870590 नशीली गोलियों के अलावा 8.08 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुल 211 एफ.आई.आर. दर्ज की हैं, जिनमें से 14 व्यापारिक मामले हैं और 307 नशा-तस्करों/सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस 11 भगौड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।  इस दौरान डीआईजी भुल्लर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नशों के खि़लाफ़ शुरु की गई जंग तब तक जारी रहेगी जब तक राज्य से नशाखोरी का सफाया नहीं हो जाता।  

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police , Gurpreet Singh Bhullar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD