Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

गुजरात में एलएसडी से 977 पशुओं की मौत, 30 हजार प्रभावित

Khas Khabar, Gujarat, Lumpy Skin Disease, LSD, Lumpy Virus, Gandhinagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 23 Jul 2022

Last updated on: Jul 23, 2022, 00:00 IST

लम्पी स्किन डिसीस (एलएसडी) जिसे लम्पी वायरस भी कहा जाता है, उससे गुजरात में 977 पशुओं की मौत हो गई है। राज्य के कृषि विभाग ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। कृषि विभाग के उप निदेशक (पशुपालन) डॉ एच एन मोध ने आईएएनएस को बताया, "सौराष्ट्र क्षेत्र, कच्छ और अब बनासकांठा के सभी जिलों सहित 14 जिलों में वायरस फैल गया है। 

संक्रमित पशुओं को राज्य में प्रवेश करने से रोकने के लिए राजस्थान और पड़ोसी राज्यों से प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों से कहा गया है अगर वे सीमा पार पशुओं की आवाजाही देखते हैं तो विभाग को सूचित करें।

"शनिवार दोपहर तक, राज्य ने 977 पशुओं को खो दिया है, जबकि कुछ 33,561 संक्रमित हैं और 14 जिलों में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुल 2,48,189 पशुओं का टीकाकरण किया गया है।19 जुलाई को कच्छ जिला विकास अधिकारी भव्य वर्मा ने अपने जिले में फैले इस वायरस के बारे में ट्वीट किया था। 

जिले में कुछ 26,917 पशु संक्रमित हुए, 81,633 टीका लगाया गया और 1,14,079 वैक्सीन डोज का इस्तेमाल किया गया। जिले में वायरस का प्रसार अधिक है, क्योंकि इसमें घरेलू पशुओं की आबादी सबसे अधिक है। 20वीं पशुधन गणना के अनुसार कच्छ में 10.41 लाख गोवंश सहित 21 लाख पशु हैं। 

उप निदेशक के अनुसार, चूंकि कच्छ भौगोलिक रूप से राज्य का सबसे बड़ा जिला है, जो 45,674 वर्ग किलोमीटर में फैला है, यहां मामले अन्य जिलों की तुलना में अधिक हैं। शेष 11 जिलों में पशुपालन दल घरेलू पशुओं का टीकाकरण करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

 

Tags: Khas Khabar , Gujarat , Lumpy Skin Disease , LSD , Lumpy Virus , Gandhinagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD