Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

आम आदमी जीएसटी और महंगाई की मार झेल रहा है, राघव चड्ढा के सवाल पर केंद्र सरकार के जवाब में हुआ खुलासा- 6 साल में केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी से 16 लाख करोड़ रूपए से ज्यादा वसूले

सांसद राघव चड्ढा का केंद्र से सवाल-एक्साइज शुल्क से 16 लाख करोड़ रुपये वसूलने के बाद भी महंगाई की मार क्यों झेल रहा है आम आदमी?

Raghav Chadha,Rajya Sabha MP,  AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jul 2022

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने देश में अमर वेल की तरह बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। चड्ढा ने सवाल किया कि मोदी सरकार बताये एक्साइज शुल्क से 16 लाख करोड़ रुपये से अधिक कमाई के बावजूद आम आदमी महंगाई की मार क्यों झेल रहा है? बता दें कि सांसद चड्ढा द्वारा उठाए गए एक सवाल के जवाब में संसद में केंद्र सरकार ने खुलासा किया कि सरकार ने 2016 से पेट्रोलियम उत्पादों पर लगाए एक्साइज शुल्क से 16 लाख करोड़ रुपये की वसूली की है।

आंकड़ों के अनुसार 2021-22 के वित्तीय वर्ष में पेट्रोलियम क्षेत्र से सरकार द्वारा एक्साइज शुल्क 3.63 लाख करोड़ रुपये वसूले गए थे। 2020-21 में 3.72 लाख करोड़ रुपये, 2019-20 में 2.23 लाख करोड़ रुपये,2018-19 में 2.14 लाख करोड़ रुपये, 2017-18 में 2.29 लाख करोड़ रुपये और 2016-17 वित्तीय वर्ष में 2.42 लाख करोड़ रुपये एकत्रित किए गए थे।

चड्ढा ने बताया कि "संसद में दाखिल मेरे सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने जवाब दिया है कि पिछले छह सालों में सरकार ने 16 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा एक्साइज ड्यूटी वसूली  है। इतनी वसूली के बाद भी देश की आम जनता क्यों अभी भी 100 रुपये का पेट्रोल और महंगा दूध-दही-आटा खरीदने को मजबूर है?''चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पर महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार जारी है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने खुलासा किया है कि पिछले 6 सालों में केंद्र सरकार ने एक्साइज शुल्क के रूप में 16 लाख करोड़ से अधिक की वसूली की और पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क में 5 बार वृद्धि हुई है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को बढ़ाकर सरकार ने 16 लाख करोड़ रुपये इकठ्ठे किए। बावजूद इसके आम आदमी अभी भी खाद्य पदार्थों पर जीएसटी का भुगतान करने के लिए मजबूर है। 

चड्ढा ने भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को एक्साइज से मोटी कमाई होने के बाद भी आम आदमी को लाभ क्यों नहीं मिल रहा है? चड्ढा ने मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को यह बताने की चुनौती दी कि देश के आम लोग उनकी विफल आर्थिक नीतियों के कारण क्यों पीड़ित हैं?

 

Tags: Raghav Chadha , Rajya Sabha MP , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD