Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीजीसी लांडरा में वार्षिक एफडीपी का आयोजन किया गया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Faculty Development Programme, FDP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरा , 22 Jul 2022

Last updated on: Jul 22, 2022, 00:00 IST

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज (सीजीसी) लांडरा द्वारा आयोजित एक सप्ताह तक चलने वाला फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस वार्षिक एफडीपी का  उद्घाटन लेफ्टिनेंट कर्नल कैलाश बंसल, डायरेक्टर, मार्गदर्शन सेल, एआईसीटीई, नई दिल्ली के द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में संस्थान के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, बायोटैक्नोलोजी, फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट तथा अन्य डिपार्टमेंट्स के लगभग 100 फैक्लटी मेंबर्स ने भाग लिया। 

इस वर्ष के एफडीपी का थीम था ‘नई शिक्षा प्रणाली के लिए नवाचार, चुनौतियां और तैयारी‘ (इनोवेशंस, चैलेंज एंड प्रिप्येरडनेस फॉर द न्यू एचुकेशन सिस्टम)। इस कार्यक्रम के अनेक उद्देश्य थे। इनमें सबसे प्रमुख उद्देश्य था फैक्लटी मेंबर्स को प्रभावी शिक्षकों के रुप में उनके कौशल को दृढ़ करने में मदद करना जिससे वो छात्रों को अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और गतिशील शिक्षा प्रणाली की पृष्ठभूमि के सानिध्य में एक मज़बूत करियर बनाने के लिए, उनकी क्षमताओं को दृढ़ संकल्पी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

एफडीपी का दूसरा उद्देश्य था फैकल्टी मेंबर्स को एडमिनिस्ट्रेटर्स, मेंटर्स, कोच, इनोवेटर्स और रिसर्चर्स के रुप में अतिरिक्त भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देना और उनको प्रेरित करना। इन सभी महत्वपूर्ण उद्देश्यों के साथ यह कार्यक्रम सीजीसी के फैकल्टी मेंबर्स के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव और डवलपमेंट्स, तथा इन पहलुओं के उनके भविष्य पार प्रभाव के बारे में ब्रेनस्टोर्म करने, चर्चा करने, बातचीत करने, सीखने और समझने के लिए एक उपयोगी मंच साबित हुआ।

इस कार्यक्रम में सीजीसी के मैनेजमेंट के साथ साथ गणमान्य विशेषज्ञों ने मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित होकर कार्यक्र्रम की शोभा बढ़ाई। इसमें डॉ संजय कौशिक, प्रोफेसर, यूबीएस, पंजाब यूनिवर्सिटी, डॉ पीवी राव, सीनियर कंसल्टेंट, एमजीएसआईपीए, चंडीगढ़, लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, बीएआर (वेटरन), प्रो. (डॉ.) जीडी शर्मा - पूर्व अध्यक्ष योग विभाग एचपीयू और डीन अकादमिक, पतंजलि हरिद्वार विश्वविद्यालय और अन्य व्यक्ति विशेष उपस्थित हुए। 

इस एफडीपी में भाग लेने वाले इंटरनेशन गणमान्य व्यक्तियों में श्री ट्रिस्टन हार्डिंग, प्रोग्राम कोर्डिनेटर एंड लेक्चरर, इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट, एडिलेड, आस्ट्रलिया, डॉ चार्लिटो पेनिला, कडाग, प्रेसीडेंट कैमरिंस सुर पोलिटेक्निल, फिलीपींस और डॉ एन्ड्रे कोर्निलेंको, एचओडी एजुकेशन, मैनेजमेंट, एक्सपर्टाइज़ एंड रिसर्च सेंटर, मोस्को, रशिया।   

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Faculty Development Programme , FDP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD