Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप : नीरज चोपड़ा ने 88.39 मीटर के थ्रो के साथ बनाई फाइनल में जगह

Sports News, More Sports, World Athletics Championships, World Athletics Championships 2022, Neeraj Chopra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यूजीन (ओरेगन) , 22 Jul 2022

Last updated on: Jul 22, 2022, 00:00 IST

अमेरिका के यूजीन में आयोजित वल्र्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा राउंड 1 में 88.39 मीटर दूर भाला फेंककर और ग्रुप ए के क्वालिफिकेशन राउंड में टॉप पर रहने के बाद फाइनल में पहुंच गए है। ओरेगन 2022 मेन्स जेवलिन थ्रो कॉम्पिटिशन में खिलाड़ियों को क्वालीफाइंग कट 83.50 मीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन नीरज ने इससे कई ज्यादा दूर भाला फेंककर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। 

नीरज चोपड़ा ने इसी साल के शुरुआत में स्टॉकहोम में डायमंड लीग में रजत पदक के लिए 89.94 मीटर दूरी तक भाला फेंककर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने अपने फर्स्ट अटेम्प में 88.39 मीटर थ्रो के साथ ग्रुप ए में टोन सेट किया था। नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में यह तीसरा सबसे शानदार थ्रो रिकॉर्ड बनाया है। 

नीरज साल 2017 के टोक्यो ओलंपिक चैंपियन अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप में क्वालीफाइंग दौर से आगे निकलने में नाकाम रहे थे। इसके बाद वह चोट के कारण दोहा में 2019 विश्व चैंपियनशिप से चूक गए थे। टोक्यो के रजत पदक विजेता जैकब वडलेज ग्रुप ए में एकमात्र भाला फेंकने वाले ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने पहली बार में ही 85.23 मीटर दूर भाला फेंककर क्वालीफाइंग मार्क को पार किया था। 

बाद के दिनों में, नीरज के सहयोगी रोहित यादव भी ग्रुप बी से फाइनल में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन में शामिल हो गए। 80.42 मीटर के शानदार थ्रो के साथ रोहित ने अपने ग्रुप में छठा और कुल मिलाकर 11वां स्थान हासिल किया और 12 मेन्स फाइनल फील्ड में जगह बनाई। नीरज और रोहित से पहले, दविंदर सिंह कांग विश्व चैंपियनशिप में क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष खिलाड़ी थे। 

साल 2017 में लंदन में हुए कांग विश्व चैंपियनशिप में वह 12वें स्थान पर रहे। इस बीच, ग्रेनाडा के मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ग्रुप बी में टॉप पर हैं और क्वालीफायर की अंतिम सूची में 89.91 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष पर थे। लेकिन 24 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने अपने शानदार प्रदर्शन से उन्हें दूसरे स्थान पर धकेल दिया।

 

Tags: Sports News , More Sports , World Athletics Championships , World Athletics Championships 2022 , Neeraj Chopra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD