Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अक्षय ऊर्जा के स्रोतों को प्रोत्साहित करना मान सरकार की मुख्य प्राथमिकता : अमन अरोड़ा

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री द्वारा पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी के अहम प्रोजैक्टों की समीक्षा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jul 2022

Last updated on: Jul 20, 2022, 00:00 IST

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) के अहम प्रोजैक्टों की समीक्षा करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के लोगों के लिए साफ़-सुथरा और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित बनाने के लिए प्राकृतिक सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक प्रयोग और अक्षय ऊर्जा स्रोतों को और अधिक प्रोत्साहित करेगी।  

यहाँ पेडा भवन में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कृषि पंपों के सौर ऊर्जाकरण की संभावनाएं तलाशें, क्योंकि बहुत से किसान अभी भी सिंचाई के लिए डीज़ल पंपों का प्रयोग करते हैं, जिससे एक ओर कृषि पर लागत बढ़ती है और दूसरी ओर वातावरण भी प्रदूषित होता है, परन्तु हमारी सरकार कृषि पर लागत घटाकर किसानों की आमदन बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।  

इस दौरान कैबिनेट मंत्री को बताया गया कि राज्य में सौर ऊर्जा से चलने वाले कुल 15,525 पंप लगाए जा चुके हैं और वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत सरकार से 9000 पंपों के सौर ऊर्जाकरण सम्बन्धी लक्ष्य की माँग की गई है। गौरतलब है कि राज्य में फसलों की सिंचाई के लिए लगभग 13.88 लाख बिजली से चलने वाले ट्यूबवैलों का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके लिए पंजाब सरकार द्वारा सालाना 6988 करोड़ रुपए की मुफ़्त बिजली मुहैया करवाई जा रही है।  

श्री अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को गुरू नानक देव थर्मल प्लांट, बठिंडा और गुरू हरगोबिन्द थर्मल प्लांट, लहरा मोहब्बत में फ्लोटिंग सोलर पी.वी. प्रोजैक्टों सम्बन्धी संभावनाएं तलाशने के साथ-साथ राज्य में और अधिक कैनाल टॉप सोलर पी.वी. प्रोजैक्ट लगाने सम्बन्धी अध्ययन करने के लिए भी कहा। पेडा के मुख्य कार्यकारी श्री सुमित जारंगल ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि नहरों पर लगभग 1750 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पावर प्रोजैक्ट लगाए जा सकते हैं और जिसमें से 20 मेगावाट के प्रोजैक्ट लगाए जा चुके हैं।  

बैठक के दौरान गोदामों/शैडों की छतों पर पी.वी. प्रोजैक्ट लगाने संबंधी भी चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मज़बूत करने और फ़सल अवशेषों का बेहतर उपयोग के लिए कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्रोजैक्ट लगाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा कि सौर ऊर्जा, बायोगैस और पर्यावरण समर्थकीय ऊर्जा सम्बन्धी अन्य तकनीकों को राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण और लाभप्रद साबित होंगी।  

धान की पराली को ईंधण के रूप में प्रयोग के लिए राज्य में लगाए जा रहे कम्प्रेस्ड बायोगैस प्रोजैक्टों के बारे में चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री को बताया गया कि पेडा द्वारा आवंटित किए गए 492.58 टीपीडी सीबीजी के उत्पादन के लिए लगाए जा रहे 42 कम्प्रेस्ड बायोगैस प्रोजैक्टों में सालाना तकरीबन 1.8 मिलियन टन धान की पराली का उपभोग होने की संभावना है। संगरूर जि़ले के गाँव भुटाल कलाँ (तहसील लहरागागा) में 33.23 टन सीबीजी प्रतिदिन की कुल क्षमता वाला सबसे बड़ा प्रोजैक्ट शुरू हो गया है। 

इसके साथ ही 15 टीपीडी के दो अन्य सीबीजी प्रोजैक्ट प्रक्रिया अधीन हैं। इन प्रोजैक्ट के इस साल के अंत तक कार्यशील होने की संभावना है।  अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को हिदायत की कि आज बैठक में विचारे गए इन प्रोजैक्टों के बारे में विषय आधारित विस्तृत नोट तैयार किया जाए, जिससे इन पर सरकार में उच्च स्तर पर विचार-विमर्श किया जा सके।  

पर्यावरण प्रदूषण की समस्या के प्रति पिछली सरकारों की बेरुख़ी वाले रवैये पर नाराजग़ी ज़ाहिर करते हुए कैबिनेट मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अक्षय ऊर्जा और वातावरण समर्थकीय ऊर्जा की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल हमें हरे-भरे और साफ़-सुथरे पंजाब के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्बन उत्सर्जन को घटाने में मददगार होगा, बल्कि सतत विकास की दिशा में भी बड़ा कदम साबित होगा। 

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD