Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

राज्यसभा सदस्य के रूप में पीटी उषा ने ली शपथ

PT Usha, Rajya Sabha Member, New Delhi, Bhartiya Janta Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jul 2022

Last updated on: Jul 20, 2022, 00:00 IST

प्रसिद्ध पूर्व एथलीट पीटी. उषा ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्हें सरकार द्वारा संगीतकार इलैयाराजा, परोपकारी वीरेंद्र हेगड़े और फिल्म निर्देशक के.वी. विजयेंद्र प्रसाद के साथ 6 जुलाई को उच्च सदन के लिए मनोनीत किया गया था। 

केरल के कोझीकोड जिले के एक छोटे से गांव में जन्मी एक प्रसिद्ध एथलीट पीटी उषा भारत की सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक हैं। वह देश भर में उन लाखों युवा लड़कियों के लिए एक आदर्श और प्रेरणा रही हैं, जिन्होंने खेल, विशेष रूप से ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में अपना करियर बनाने का सपना देखा है। 

वह पय्योली एक्सप्रेस के रूप में जानी जाती हैं क्योंकि उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया है और विश्व जूनियर आमंत्रण मीट, एशियाई चैंपियनशिप और एशियाई खेलों सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक जीते हैं। 

उन्होंने अपने करियर के दौरान कई राष्ट्रीय और एशियाई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े। 1984 के ओलंपिक में, वह फोटो-फिनिश में ट्रैक और फील्ड में भारत का पहला पदक जीतने से चूक गईं क्योंकि वह महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में चौथे स्थान पर रहीं और 1/100 सेकंड से कांस्य पदक हार गईं। 

सेवानिवृत्ति के बाद, उन्होंने उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स की शुरूआत की, जो प्रतिभाशाली युवाओं को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करता है। अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित उषा का सोमवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर भाजपा ने भव्य स्वागत किया। 

लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी और पार्टी की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

 

Tags: PT Usha , Rajya Sabha Member , New Delhi , Bhartiya Janta Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD