Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ऋषभ पंत दबाव को अच्छी तरह से संभालते हैं: अरुण लाल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rishab Pant, Arun Lal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2022

Last updated on: Jul 19, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल को लगता है कि रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करने के लिए ऋषभ पंत में सभी गुण हैं। हाल ही में बंगाल क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में पद छोड़ने वाले 66 वर्षीय लाल ने टेस्ट और सीमित ओवरों के दोनों प्रारूपों में दबाव में मैच बदलने वाली पारी खेलने की पंत की क्षमता की सराहना की। 

अरुण लाल ने जागरण टीवी को बताया, "मुझे हमेशा लगता है कि कप्तान को टीम में शीर्ष तीन में अपनी जगह बनानी चाहिए। वह (पंत) ऐसा व्यक्ति है जो खेलने से नहीं डरते हैं। उनका खेल, दबाव को अच्छी तरह से संभाल सकता है, टीम को कठिन परिस्थितियों से बाहर निकाल सकता है और ऐसा खिलाड़ी एक महान लीडर हो सकता है। 

यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा होगा, अगर हमारे पास पंत जैसा आक्रामक खिलाड़ी टीम का कप्तान हो।"उन्होंने आगे कहा, "एक समय था, जब टेस्ट क्रिकेट में जीत पर विचार किया जाता था, जब आप ड्रॉ करने के लिए खेलते थे, लेकिन अब यह सोच बदल गई है और मैं इसका पूरा श्रेय विराट कोहली को देता हूं। 

उन्होंने टीम की मानसिकता को बदल दिया और टीम को बिना डरे जीतने के लिए प्रेरित किया। विराट ने उस आक्रामकता को टीम में लाए और अगर पंत इसे जारी रखते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।"पंत की नाबाद 125 रनों की मदद से भारत ने रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड पर पांच विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज को 2-1 से समाप्त किया। 

पंत इंग्लैंड में एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट दोनों में शतक बनाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज भी बन गए हैं। लाल ने कहा कि पंत न केवल शतक जमाने की क्षमता के मामले में अद्वितीय हैं, बल्कि जीतने के लिए कठिन परिस्थितियों में भी उन्हें स्कोर करते हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rishab Pant , Arun Lal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD