Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ‘‘मिशन शिक्षा’’ का आग़ाज़, नंगल के अलग-अलग स्कूलों के दौरे

विद्यार्थियों को उपयुक्त शैक्षिक माहौल प्रदान करना हमारी प्राथमिक जि़म्मेदारी - हरजोत सिंह बैंस

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Nangal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नंगल , 18 Jul 2022

Last updated on: Jul 18, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य के बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के वायदे के अंतर्गत शिक्षा सुधारों के लिए ज़ोरदार तरीके से काम आरंभ दिए गए हैं जिसके अंतर्गत स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस की तरफ से निरंतर स्कूलों के दौरे किये जा रहे हैं।

शिक्षा मंत्री ने ‘‘मिशन शिक्षा’’ का आग़ाज़ करते हुये आज नंगल की अलग-अलग शैक्षिक संस्थाओं का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से राज्य के लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का किया गया वायदा जल्दी ही पूरा किया जायेगा। अपने स्कूल दौरों के मौके पर शिक्षा सुधार पर ज़ोर देते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। 

यदि स्कूलों में विद्यार्थियों को अच्छा माहौल मिलेगा तभी बच्चों की सोच रचनात्मक होगी और वह जि़ंदगी में तरक्की कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त शैक्षिक वातावरण होना बेहद लाजि़मी है और विद्यार्थियों को उपयुक्त माहौल प्रदान करना हमारी प्राथमिक जि़म्मेदारी है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने सरकारी एलिमेंट्री स्कूल नंगल, सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल गंभीरपुर लोअर और आसपास के अन्य शैक्षिक संस्थाओं में जहाँ विद्यार्थियों के साथ बातचीत करके पढ़ाई के स्तर को जाना, वहीं विद्यार्थियों समेत अध्यापकों को पेश मुश्किलें भी ध्यान से सुनी। मंत्री ने बच्चों से पहाड़े और कविताएं सुनी, अलग-अलग गतिविधियां करवा के देखीं और बच्चों के सवालों के जवाब दिए। 

कैबिनेट मंत्री बच्चों के हौंसले को देख कर बहुत प्रभावित हुये। विद्यार्थियों को ज़रूरी सहूलतों संबंधी पूछने के उपरांत मंत्री ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह सरकारी एलिमेंट्री स्कूल नंगल को बहुत जल्द नयी इमारत बना कर देने के यत्न करेंगे।कैबिनेट मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने दोहराया कि पंजाब की शैक्षिक संस्थाओं को आदर्श शैक्षिक संस्थाओं के तौर पर विकसित किया जायेगा और सरकारी स्कूलों का स्तर कॉन्वेंट और मॉडल स्कूलों से बेहतर किया जायेगा।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Nangal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD