Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अमृत महोत्सव के तहत एक दिन में लगभग 1.25 लाख पौधे लगाए

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport & Highways, Dr VK Singh, Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jul 2022

Last updated on: Jul 17, 2022, 00:00 IST

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तत्वावधान में,भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया और 114 चिन्हित स्थानों पर वृक्षारोपण के माध्यम से एक दिन में लगभग 1.25 लाख पौधे लगाए। दिन भर चलने वाली इस पहल की शुरुआत केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा नागपुर में की गई। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का लक्ष्य भारत की आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव मनाने के क्रम में 15 अगस्त 2022 तक 75 लाख वृक्षारोपण करना है।

अपने संबोधन मेंश्री गडकरी ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय वृक्षारोपण एवं पौधरोपण पर ध्यान दे रहा है। इन पौधों की जियोटैगिंग पर भी काफी जोर दिया जा रहा है ताकि इन पौधों की प्रगति एवं वृद्धि पर नजर रखी जा सके। उन्होंने लोगों से आगे आकर इस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया ताकि इस वृक्षारोपण अभियान का स्थायी एवं दीर्घकालिक लाभ प्राप्त किया जा सके।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी.के. सिंह और एनएचएआई की अध्यक्ष ने भी गाजियाबाद के डासना में आयोजित एक समारोह में पौधे लगाए। अपने संबोधन मेंश्री सिंह ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप एक व्यवहारिक एवं टिकाऊ इकोसिस्टम बनाने के लिए काम कर रहे हैं और यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण योगदान देगा।

एनएचएआई की अध्यक्ष श्रीमती अलका उपाध्याय ने कहा कि एनएचएआई न केवल विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग का नेटवर्क बनाने के लिए लगन के साथ काम कर रहा है, बल्कि पर्यावरण को बनाए रखने की दिशा में भी काफी प्रयास कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ ही जल निकायों के पुनर्भरण एवं कायाकल्प के लिए देश भर में वनीकरण और ‘अमृत सरोवर’ के निर्माण पर काफी जोर दिया गया है।

पर्यावरण की स्थिरता का संदेश फैलाने वाले इस अभियान में विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधियों, नागरिक समाज के स्थानीय लोगों, गैर सरकारी संगठनों, कॉलेज के छात्रों और महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सक्रिय भागीदारी देखी गई। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत एनएचएआई ने कई पहल की हैं जिनमें वृक्षारोपण अभियान और राष्ट्रीय राजमार्गों के निकट स्थित तालाबों या ‘अमृत सरोवरों’ का निर्माण शामिल है, जोकि जल निकायों को पुनर्जीवित करने और भूजल के स्तर को ऊपर लाने में मदद करते हैं।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport & Highways , Dr VK Singh , Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD