Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पीवी सिंधु ने वांग झी यी को हराकर सिंगापुर ओपन खिताब जीता

PV Sindhu, Sports News, Badminton, Singapore, Singapore Open, Singapore Open 2022, Wang Zhi Yi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिंगापुर , 17 Jul 2022

Last updated on: Jul 17, 2022, 00:00 IST

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने रविवार को यहां फाइनल में चीन की वांग झी यी को 21-9, 11-21 और 21-15 से हरा कर सिंगापुर ओपन 2022 बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया। विश्व की 7वें नंबर की सिंधु ने 58 मिनट में दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी झी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से हराकर साल का तीसरा खिताब अपने नाम किया। 

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ने पहले जनवरी में सैयद मोदी इंटरनेशनल और मार्च में स्विस ओपन जीता था। पूर्व विश्व चैंपियन और टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने इस उद्देश्य से सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में फाइनल की शुरुआत की। जी यी ने खेल के पहले दो अंक हासिल कर लिए थे। वहृीं, सिंधु ने अगले 13 अंक हासिल करने के लिए वापसी की और शुरुआती गेम को आसानी से जीत लिया। 

दूसरे दौर में जी यी ने भारतीय स्कोरबोर्ड पर पहुंचने से पहले 6-0 की बढ़त बना ली। सिंधु ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के बावजूद वांग जी यी से दूसरा दौर हार गईं। तीसरे और निर्णायक गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। सिंधु ने 5-5 के स्कोर के बाद शानदार खेल दिखाया। उन्होंने क्रॉस कोर्ट स्मैश के साथ ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बनाई। 

ब्रेक के बाद वांग को फिर बेहतर हिस्से से खेलने का मौका मिला और उन्होंने सिंधू की गलतियों का फायदा उठाकर स्कोर को 11-12 कर दिया। सिंधु ने बाद में 18-14 की बढ़त बनाई। उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए पांच मैच प्वाइंट हासिल किए और फिर वांग के शॉट बाहर मारने पर गेम, मैच और खिताब अपने नाम किया। 27 साल की सिंधु अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भाग लेंगी, जो 28 जुलाई से बर्मिघम में शुरू होगा।

 

Tags: PV Sindhu , Sports News , Badminton , Singapore , Singapore Open , Singapore Open 2022 , Wang Zhi Yi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD