Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

जेडीएस को भाजपा के करीब लाया द्रौपदी मुर्मू का समर्थन!

Khas Khabar, Election Special, Bengaluru, Janata Dal Secular, JDS, Draupadi Murmu, NDAs Presidential Candidate, Bhartiya Janta Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 16 Jul 2022

Last updated on: Jul 16, 2022, 00:00 IST

राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को कर्नाटक की क्षेत्रीय पार्टी जद (एस) की ओर से समर्थन मिलने की घोषणा ने भाजपा के साथ उसकी बढ़ती नजदीकियों का संकेत दिया है। मुर्मू का पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा के आवास पर भव्य स्वागत और जद (एस) यानी जेडीएस का यह बयान कि 'उम्मीदवार का चुनाव गर्व की बात है' पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, पार्टी का झुकाव भाजपा की ओर इशारा करता है। 

सूत्रों के अनुसार, भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के साये से दूर जाना चाहती है और आक्रामक हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाना चाहती है। इसलिए, वह 2023 के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी स्थिति में जनता दल सेक्युलर, (जेडीएस) का समर्थन लेने को भी तैयार हैं। 

द्रौपदी मुर्मू के साथ देवगौड़ा के आवास पर आए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी. टी. रवि ने उनके पैर छुए और आशीर्वाद मांगा। सीएम बोम्मई की दिग्गज नेता के साथ करीबी जगजाहिर है। 

पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया पर कहा कि देश के सर्वोच्च पद के लिए आदिवासी महिला का नाम सामने आना गर्व की बात है। कुमारस्वामी ने कहा, "जद (एस) पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करने का फैसला किया है। 

विधायक दल की बैठक विधान सौधा में हुई थी और मैंने वर्चुअली भाग लिया था, क्योंकि मुझे कोविड-19 संक्रमण हो गया था।"उन्होंने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा (उनके पिता) ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान महिलाओं को आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। 

देश के सर्वोच्च पद को प्राप्त करने वाली महिला के तौर पर यह सम्मान की बात है।"कुमारस्वामी ने कहा, "द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी पूर्व पीएम देवेगौड़ा की आकांक्षा को दर्शाती है। उन्होंने (द्रौपदी मुर्मू ने) देवगौड़ा को फोन करके उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के तुरंत बाद समर्थन मांगा था। 

हाल ही में जब वह बेंगलुरू आई थीं तो वह समर्थन मांगने के लिए देवगौड़ा के आवास भी गई थीं।"उन्होंने आगे कहा, "वह जिस समुदाय का प्रतिनिधित्व करती हैं, उनके व्यक्तित्व और पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए समर्थन दिया गया है। यह राजनीतिक दलों या विचारधाराओं के बारे में नहीं है। 

राष्ट्रपति का पद देश में सर्वोच्च पद है। यह एक जिम्मेदारी है, जो राजनीति के ढांचे से परे है"उन्होंने कहा, "यह ऐतिहासिक है कि एक महिला आदिवासी प्रतिनिधि को भारत के सशस्त्र बलों का कमांडर बनाया जा रहा है। यही भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है।

"इस घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के जद (एस) के साथ संबंधों के संभावित आधार के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि हालांकि, सत्ताधारी पार्टी को डर है कि राज्य के दो शीर्ष कांग्रेस नेताओं - विपक्षी नेता सिद्धारमैया और राज्य पार्टी प्रमुख डी. के. शिवकुमार - अपने मतभेदों पर काम करने में सक्षम हैं और वे भाजपा को सत्ता से दूर रख सकते हैं।

 

Tags: Khas Khabar , Election Special , Bengaluru , Janata Dal Secular , JDS , Draupadi Murmu , NDAs Presidential Candidate , Bhartiya Janta Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD