Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

प्रमुख सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य सुविधाओं में एचएमआईएस पर प्रगति की समीक्षा की

जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में एचएमआईएस प्रमुख सुधारों में से एक होगा-द्विवेदी

Manoj Kumar Dwivedi, Principal Secretary Health and Medical Education, Srinagar, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 15 Jul 2022

Last updated on: Jul 15, 2022, 00:00 IST

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मनोज कुमार द्विवेदी ने आज यहां नागरिक सचिवालय में जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य सुविधाओं में अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली के कार्यान्वयन पर प्रगति की समीक्षा हेतु एक बैठक की अध्यक्षता की।बैठक के दौरान बोलते हुए, प्रमुख सचिव ने कहा कि एचएमआईएस यूटी के स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रमुख सुधारों में से एक होगा और यह यहां स्वास्थ्य देखभाल सेवा के मानकों में काफी सुधार करेगा और इसे और अधिक जवाबदेह तथा पारदर्शी बना देगा। 

उन्होंने कार्यान्वयन एजेंसियों को ओपीडी, स्टोर और फार्मेसी इन्वेंट्री नियंत्रण और रोगी प्रतिक्रिया तंत्र के क्षेत्रों को ॾकम से कम समय में शुरू करने का निर्देश दिया ताकि इन सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर पहले ध्यान दिया जा सके।प्रमुख सचिव ने अधिकारियों पर जोर देते हुए कहा कि परियोजना से जुड़े विभिन्न हितधारकों के बीच सहज समन्वय और तालमेल बनाए रखा जाना चाहिए, ताकि इसे सफलतापूर्वक लागू किया जा सके और निर्धारित समय सीमा के भीतर शुरु किया जा सके। 

उन्होंने अधिकारियों को इस एजेंसी के अंत तक पहले तीन मड्यूल को लागू करने की प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यान्वयन एजेंसी के प्रतिनिधियों को पहले से मौजूद प्रक्रियाओं को नए सफ्टवेयर से जोड़ने और मोबाइल सेवा प्रदाताओं से अंतर विभागीय और अन्य अनुमतियों की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए कहा।

बैठक के दौरान एमडी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एम. यासीन चौधरी ने परियोजना की मुख्य विशेषताओं को प्रस्तुत करते हुए विभिन्न सफ्टवेयर और हार्डवेयर घटकों की विशेषताओं और प्राथमिकता क्षेत्रों के बारे में बताया।बैठक में निदेशक वित्त एच एंड एमई, निदेशक समन्वय नई जीएमसी, संयुक्त निदेशक योजना, एच एंड एमई, ओएसडी एच एंड एमई विभाग, मंडल नोडल अधिकारी, जम्मू और एनएचएम के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

 

Tags: Manoj Kumar Dwivedi , Principal Secretary Health and Medical Education , Srinagar , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD