Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा ट्यूबवैलों का लोड बढ़ाने के लिए फीस में कटौती करने के फ़ैसले का किसानों द्वारा भरपूर समर्थन

राज्य में अब तक एक लाख से अधिक किसानों ने योजना का लाभ लिया

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jul 2022

Last updated on: Jul 15, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कृषि ट्यूबवैलों का लोड बढ़ाने के लिए फीस घटाने के लिए गए फ़ैसले का भरपूर समर्थन करते हुए राज्य में अब तक एक लाख से अधिक किसान इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं।  गौरतलब है कि किसानों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कुछ दिनों पहले ट्यूबवैलों का लोड बढ़ाने के लिए 4750 रुपए प्रति हॉर्स पावर से घटाकर 2500 रुपए प्रति हॉर्स पावर करने के आदेश दिए थे।  

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह उनके लिए बड़े गर्व और संतुष्टी की बात है कि अब तक राज्य भर के एक लाख से अधिक किसानों ने इस योजना का लाभ लिया है। राज्य सरकार में भरोसा जताने के लिए किसान भाईयों का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ। इसके साथ ही वह बहुत शुक्रगुजार हैं और इसने उनको राज्य के लोगों की सेवा और भी समर्पित भावना से करने के लिए प्रेरित किया है।’’ 

भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार आने वाले दिनों में लोगों के कल्याण और राज्य की तरक्की को सुनिश्चित बनाने के लिए ऐसे और प्रयास जारी रखेगी। 

इस दौरान कृषि को लाभप्रद धंधा बनाने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना राज्य के किसानों के लिए उनकी अपनी सरकार की ओर से एक विनम्र सी सौग़ात है। उन्होंने कहा कि पंजाब मुख्य रूप से कृषि आर्थिकता वाला राज्य है और इसकी आबादी का बड़ा हिस्सा कृषि पर निर्भर है। इसके साथ ही भगवंत मान ने अफ़सोस ज़ाहिर किया कि कृषि अब लाभप्रद धंधा नहीं रहा, इसलिए नौजवान इससे दूर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना कृषि लागतों को घटाकर इस रुझान पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार का छोटा सा कदम है। 

उन्होंने याद किया कि पहले किसानों को ट्यूबवैलों का लोड बढ़ाने की फीस का भुगतान करने में बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था, जिस कारण राज्य सरकार ने इसमें 50 प्रतिशत के लगभग कटौती करने का फ़ैसला किया था। भगवंत मान ने कहा कि इस फ़ैसले के उत्साहजनक नतीजे सामने आए हैं, क्योंकि राज्य के मेहनतकश किसानों ने इस योजना को भरपूर प्रोत्साहन दिया है और आने वाले दिनों में कृषि को लाभप्रद धंधा बनाने के लिए ऐसे और भी कदम उठाए जाएंगे।  

 

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD