Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 टीम की घोषणा की

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, New Zealand Squad, T20 Series, Ireland, Adam Milne, Ruled Out
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबलिन , 15 Jul 2022

Last updated on: Jul 15, 2022, 00:00 IST

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने चोट के कारण टीम के शेष यूरोपीय दौरे से बाहर हो गए हैं। आयरलैंड में टीम के पहले नेट सत्र के दौरान मिल्ने ने दर्द महसूस किया और इस सप्ताह एक स्कैन से पता चला कि उन्हें आराम करने की आवश्यकता है। उनकी चोट के कारण वेलिंगटन फायरबर्ड संभवत: नीदरलैंड के खिलाफ दौरे के अंतिम दो मैचों के लिए ही उपलब्ध होंगे। 

मिल्ने अपना पुनर्वास कार्यक्रम शुरू करने के लिए शनिवार को आयरलैंड से रवाना होंगे। कोच शेन जुर्गेसन ने कहा, "हम एडम के लिए स्वाभाविक रूप से निराश हैं। वह टीम में एक महान गेंदबाज है और मुझे यकीन है कि वह अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति को पुनर्वास के इस अगले चरण में लागू करेंगे। इस साल आईसीसी टी20 विश्व सहित अभी भी बहुत क्रिकेट आना बाकी है। 

ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप तक एडम के ठीक होने की उम्मीद है।"शेष दौरे के लिए टीम में अतिरिक्त गेंदबाजों को रखने के साथ चयनकर्ताओं ने महसूस किया कि जेकब डफी चयन के योग्य थे और वह अपने समय में इंग्लैंड और आयरलैंड में क्रमश: टेस्ट और एकदिवसीय टीम के साथ प्रभावशाली रहे थे।

न्यूजीलैंड के पास आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार को मलहाइड में एक और वनडे मैच बचा है, इससे पहले टी20 टीम सोमवार को पहले टी20 से पहले शनिवार को बेलफास्ट की यात्रा करेगी। टी20 टीम के सदस्य मार्क चेपमैन, डेरिल मिशेल, माइकल रिपन और बेन सीयर्स श्रृंखला से पहले गुरुवार को डबलिन में टीम में शामिल हुए। 

जिमी नीशम काउंटी चैंपियनशिप के मौजूदा दौर में नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलने के बाद टीम में शामिल होने वाले अंतिम खिलाड़ी होंगे। आयरलैंड दौरे के पूरा होने के बाद नीदरलैंड के खिलाफ दो टी20 के साथ अपने यूरोपीय दौरे को समाप्त करने से पहले न्यूजीलैंड स्कॉटलैंड के खिलाफ दो टी20 और एक वनडे में खेलेगा। 

टी20 टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चेपमैन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), जेकब डफी, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकर।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , New Zealand Squad , T20 Series , Ireland , Adam Milne , Ruled Out

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD