Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बीबीएल 2022 शेड्यूल का ऐलान, पहले मैच में सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स में होगी भिड़ंत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Australia, Melbourne, Big Bash League, BBL, BBL 2022, Sydney Thunder, Melbourne Stars
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 14 Jul 2022

Last updated on: Jul 14, 2022, 00:00 IST

बिग बैश लीग (बीबीएल) ने गुरुवार को टूर्नामेंट के 12वें सीजन के लिए शेड्यूल की घोषणा की, जो 13 दिसंबर को मनुका ओवल में सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स के बीच मुकाबले के साथ शुरू होगी और फाइनल 4 फरवरी को खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि वे कोविड-19 महामारी के खतरे कम होने के कारण दो वर्षों के बाद दर्शकों को मैदान पर आने की अनुमति दी जाएगी। 

टूर्नामेंट अपने पारंपरिक तरीके से मध्य दिसंबर की शुरुआत में खेला जाएगा और आठ क्लबों में से हर क्लब सात मैच खेलेंगे। बिग बैश का नया सीजन इस गर्मी में देश भर के 17 मैदानों में खेला जाएगा, जिसमें तीन नए स्थान शामिल हैं, जो एल्बरी में लविंगटन स्पोर्ट्स ग्राउंड, केर्न्‍स में कैजलिस स्टेडियम और उत्तरी सिडनी ओवल क्रमश: थंडर, हीट और सिक्सर्स के घरेलू मैचों की मेजबानी करेंगे। 

कॉफ्स हार्बर, जिलॉन्ग, मेट्रिकॉन स्टेडियम, मनुका ओवल, लाउंसेस्टन में तस्मानिया स्टेडियम विश्वविद्यालय और जंक्शन ओवल आठ पारंपरिक घरेलू स्टेडियमों के साथ फिर से बीबीएल मैचों की मेजबानी करेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग के महाप्रबंधक एलिस्टेयर डॉब्सन ने कहा, "बीबीएल 12वें सीजन में महान खिलाड़ी और घरेलू प्रशंसकों से भरे खचाखच स्टेडियम, सब कुछ देखने को मिलेगा।

"उन्होंने आगे कहा, "यह कार्यक्रम विश्व स्तरीय स्टेडियमों और क्षेत्रीय स्थानों, खिलाड़ियों की भागीदारी के अवसर और हमारे प्रशंसकों को पसंद आने वाले सभी मैचों के लिए मंच प्रदान करेगा।"उन्होंने कहा, "यह टूर्नामेंट विदेशी खिलाड़ियों के लिए बीबीएल 12 ड्राफ्ट सहित अन्य रोमांचक कार्यक्रमों के लिए हमें आगे के सीजन के लिए अविश्वसनीय रूप से उत्साहित करेगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Australia , Melbourne , Big Bash League , BBL , BBL 2022 , Sydney Thunder , Melbourne Stars

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD