Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लीला देवी को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Kanjian, Bhoranj Vidhan Sabha, Hamirpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोरंज (हमीरपुर) , 13 Jul 2022

Last updated on: Jul 13, 2022, 00:00 IST

हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कंज्याण में आज एक बार फिर गरीबों, जरूरतमंदों और दलितों के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता तब देखने को मिली जब जनसभा के बीच मुख्यमंत्री लीला देवी की पीड़ा सुनने के लिए मंच से नीचे उतर आए। लीला देवी हमीरपुर जिले के नाहलवीं गांव में पिछले सोलह साल से लकवे से पीड़ित अपने पति को लेकर आई थीं। 

मुख्यमंत्री ने तत्काल महिला को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और आश्वासन दिया कि यह राशि आज ही उसके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। उन्होंने लीला देवी को उनकी बेटी की शिक्षा के लिए भी राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। 

इससे पहले, जय राम ठाकुर ने जाहू में 3.70 करोड़ रुपये लागत से निर्मित 33/11केवी उप-केन्द्र, उठाऊ जलापूर्ति योजना जखयोल द्वितीय और उठाऊ जलापूर्ति योजना करोटा के अन्तर्गत आंशिक रूप से शामिल आबादी के लिए 2.81 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील भोरंज में 12.63 करोड़ रुपये लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना मलियां सधरैण के प्रथम चरण से चौथे चरण के सुधार एवं संवर्द्धन कार्य, गांव जिजवीं में 5.16 करोड़ रुपये की लागत से सम्पर्क सड़क के उन्नयन, 2.86 करोड़ रुपये से बस्सी बदयाना लावनी और मनोह सड़क के  उन्नयन, 5.22 करोड़ रुपये की लागत के कांगू गलू से अमरोह वाया कलाहू सड़क के उन्नयन, 3.56 करोड़ रुपये की लागत के भरेड़ी भौर सुलगाण सड़क के उन्नयन, 2.65 करोड़ रुपये से गांव धिरड़ वाया दादू बडोह के सम्पर्क मार्ग, हमीरपुर जाहू सड़क पर सीर खड्ड/जबोटी खड्ड पर 4.52 करोड़ रुपये से निर्मित गर्डर सिंगल लेन पुल, बधानी में 31 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उप-केन्द्र भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोरंज में 10 लाख रुपये से निर्मित कोविड केयर केन्द्र और भोरंज में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्लांट हैल्थ क्लीनिक का लोकार्पण किया। उन्होंने भोरंज में अग्निशमन चौकी का भी उद्घाटन किया। 

मुख्यमंत्री ने भोरंज निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 7.06 करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले कुनाह खड्ड के चैनलाइजेशन कार्य, तहसील भोरंज में 3.88 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना मलियां सधरियाण के दूसरे चरण, भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 2.18 करोड़ रुपये लागत के जल एवं स्वच्छता समिति केन्द्र के निर्माण कार्य, भोरंज में 23.62 करोड़ रुपये लागत के 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल, 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल भोरंज में 55 लाख रुपये लागत से 50 बिस्तरों पर कोविड के लिए ट्यूबिंग सहित मैनिफोल्ड सिस्टम उपलब्ध करवाने और कोविड रोगियों के लिए नवनिर्मित ब्लॉक में ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन, 95 लाख रुपये लागत के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चम्बोह, भोरंज में 2.06 करोड़ रुपये लागत के मंडलीय कार्यालय भवन, लोक निर्माण विभाग भोरंज के कर्मचारियों के लिए 2.51 करोड़ रुपये लागत के आवास,  राजकीय डिग्री महाविद्यालय भोरंज स्थित तरक्वाड़ी में 1.01 करोड़ रुपये की लागत के पुस्तकालय भवन और राजकीय डिग्री महाविद्यालय भोरंज में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का शिलान्यास किया।

उन्होंने इस अवसर पर भोरंज क्षेत्र के लिए आधुनिक अग्निशमन वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप-मुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि भोरंज क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पूर्व शिक्षा मंत्री आई.डी. धीमान की कर्मस्थली रही है और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली वर्तमान राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि क्षेत्र में विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे। उन्होंने क्षेत्र के विकास का श्रेय केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को भी दिया। 

उन्होंने भोरंज क्षेत्र की विकासात्मक मांगों के प्रति सदैव संवेदनशील रहने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 16 बिस्तरों वाले भोरंज अस्पताल को 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्राप्त हुई है। आज अस्पताल में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा अन्य कई डॉक्टर उपलब्ध हैं। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष विकासात्मक मांगें भी प्रस्तुत कीं।

भोरंज भाजपा मंडलाध्यक्ष देशराज शर्मा ने क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा सत्ता में आई है, भोरंज क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने क्षेत्र के अभूतपूर्व विकास का श्रेय केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों को दिया।

इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, कौशल विकास निगम के राज्य संयोजक नवीन शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा और क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता कमल नयन, उपायुक्त देबश्वेता बनिक तथा पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Kanjian , Bhoranj Vidhan Sabha , Hamirpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD