Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नए वाहनों के लिए ई-रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सेवा की शुरुआत

आम आदमी को उसके घर पर स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पहुँचाने के लिए उठाया ऐतिहासिक कदम

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jul 2022

Last updated on: Jul 12, 2022, 00:00 IST

नए वाहनों की रजिस्ट्रेशन बिना किसी रूकावट के सुचारू तरीके से होनी सुनिश्चित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को एक नई नागरिक सेवा की शुरुआत की, जिसके अंतर्गत राज्य भर में आम आदमी को राहत देने के लिए ऑटो-मोबाइल डीलरों के द्वारा नए वाहनों की ई-रजिस्ट्रेशन की इजाज़त दी गई है।  

इस सेवा की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘यह ऐतिहासिक पहल है, जिससे आम आदमी घर बैठे ही स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के योग्य होगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि नए वाहन खरीदने के इच्छुक पंजाबियों के लिए यह सुविधा बड़ी राहत होगी। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में सत्ता संभाली है, तब से ही समाज के हरेक वर्ग के कल्याण के लिए कई लोक-हितैषी कदम उठाए गए हैं। 

भगवंत मान ने कहा कि नए वाहन बेचने वाले प्राईवेट डीलरों को रजिस्ट्रेशन जारी करने का अधिकार देने का उद्देश्य लोगों को बड़ी राहत देना है, जिससे उनको नए वाहनों की रजिस्ट्रेशन के लिए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी और सब-डिवीजनल मैजिस्टरेटों के दफ्तरों में लम्बी कतारों में ना खड़ा होना पड़े।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी के समय, पैसे और ऊर्जा की बचत करने के अलावा इस कदम से लोगों को साफ़-सुथरा, पारदर्शी, कुशल और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करने में मदद मिलेगी। 

उन्होंने बताया कि प्राईवेट डीलर नए वाहन मालिकों के लिए इस सुविधा का प्रयोग खरीददारों के आधार नंबर के द्वारा लॉगइन कर हासिल करेंगे। भगवंत मान ने कहा कि लॉगइन करने के बाद में डीलर नए वाहन का डेटा/दस्तावेज अपलोड करेगा और पड़ताल (वैरीफिकेशन) मालिक के आधार नंबर के साथ की जाएगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि नए वाहन की रजिस्ट्रेशन के लिए फीस और टैक्स ऑनलाइन भरे जाएंगे और नए वाहन मालिक को रजिस्ट्रेशन नंबर मौके पर ही मिल जाएगा। 

उन्होंने आगे बताया कि रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की मंजूरी डीलर के स्तर पर ही हो जाएगी और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट भी डीलर ही लगाएगा। भगवंत मान ने कहा कि रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वाहन मालिक के मोबाइल फ़ोन पर आए लिंक से डाउनलोड किया जा सकेगा, जबकि रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का स्मार्ट कार्ड सीधा मालिक के पते पर भेजा जाएगा।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD