Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब से दिल्ली के लिए किफ़ायती और आरामदायक वॉल्वो बस सर्विस आम लोगों के लिए वरदान साबित हुई

बस सर्विस शुरू होने के 25 दिनों के अंदर करीब 17,500 सवारियों ने दिल्ली हवाई अड्डे तक किया सफऱ : लालजीत सिंह भुल्लर

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jul 2022

Last updated on: Jul 12, 2022, 00:00 IST

पंजाब से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक हाल ही में शुरू की गई नई वॉल्वो बस सेवा आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। एक महीने से भी कम समय में अब तक इस बस सर्विस का लगभग 17,500 सवारियों लाभ उठाया है।  इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा 15 जून को बस सेवा का उद्घाटन करने के 25 दिनों के अंदर-अंदर पंजाब से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के दरमियान चलने वाली वॉल्वो बस सेवा आम लोगों के लिए फ़ायदेमंद साबित हो रही है।  

मंत्री ने कहा कि पंजाब रोडवेज़, पनबस और पी.आर.टी.सी. की 20 वॉल्वो बसें रोज़ाना की अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, पटियाला, नवांशहर, रोपड़, मोगा और चंडीगढ़ से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नई दिल्ली तक चल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्राईवेट ट्रांसपोर्टरों के मुकाबले आधे से भी कम कीमतों पर बहुत थोड़े किराए में सस्ती, आरामदायक और आलीशान यात्रा की सुविधा दे रही इन वॉल्वो बसों ने निजी ट्रांसपोर्टरों का एकाधिकार ख़त्म करने का आधार बाँध दिया है। बस काऊंटरों पर टिकटों की बुकिंग के अलावा एयरपोर्ट जाने के इच्छुक यात्री ऑनलाइन बुकिंग का भी निरंतर लाभ ले रहे हैं।  

परिवहन मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि सरकारी वॉल्वो बसों के चलने से प्राईवेट ट्रांसपोर्ट माफिया दिन-ब-दिन बीते दिनों की बात बनता जा रहा है, क्योंकि दशकों से इस रूट पर केवल प्राईवेट ट्रांसपोर्टरों ने ही अपनी बसें चलाईं और लोगों के साथ धड़ल्ले से उनकी लूट करते रहे। मंत्री ने कहा कि अकाली और कांग्रेसी नेता अपने संकुचित हितों के कारण सरकारी बसों को हवाई अड्डे तक चलाने से रोकते रहे।  भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाबियों के हितों की रक्षा और राज्य से हर तरह के माफिया या एकाधिकार को ख़त्म करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD