Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

अमरनाथ यात्रा में मरने वाले दिल्लीवासियों के परिवार को दस-दस लाख रुपए की आर्थिक मदद

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi, Amarnath Yatra, Amarnath Pilgrims
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jul 2022

Last updated on: Jul 11, 2022, 00:00 IST

अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से दिल्ली के दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। प्रकाशी और वीरमति नामक इन दोनों व्यक्तियों के दुखद निधन पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके घर जाकर उनके परिवार वालों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने कहा कि परिवार को दस-दस लाख रुपए की सहायता देंगे। 

सीएम के मुताबिक अमरनाथ यात्रा पर गए दिल्ली निवासी किसी भी तीर्थ यात्री का स्वर्गवास हुआ है और हमें उसकी जानकारी मिलती है, तो उसके परिवार को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देंगे। केजरीवाल ने कहा कि अंबेडकर नगर स्थित मदनगीर इलाके से वीरमति और प्रकाशी अमरनाथ जी अमरनाथ की यात्रा पर गई थीं। 

वहां पर बहुत ही दुखद घटना हुई है। अमरनाथ में बादल फटने की वजह से कई लोगों की मौत हुई है। वहां पर अभी तक जितने शव मिले हैं, उनमें दिल्ली से यह दो महिलाएं भी हैं। मैंने आज उनके घर जाकर उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की और उनसे बातचीत कर उनका दुख साझा किया। 

सीएम ने कहा कि इस दुखद हादसे में दिल्ली निवासी किसी भी तीर्थ यात्री का स्वर्गवास हुआ है और हमें उनके बारे में पता चलेगा, तो हम उन सभी के परिवारों को भी दस-दस लाख की आर्थिक सहायता देंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली की रहने वाली बीरमती और प्रकाशी का अमरनाथ जी की यात्रा पर बादल फटने से स्वर्गवास हो गया। 

मैं अभी उनके परिवारों से मिला। हर परिवार को दस लाख रुपए की सहायता देंगे। उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा का इंतजाम करेंगे और जो भी मदद होगी करेंगे। परिजनों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर जाने का वीरमति का कोई प्लान नहीं था। 

वो शुगर की मरीज थीं और अक्सर उनकी तबीयत खराब रहती थी। अचानक ही उन्होंने अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बनाया था। परिजनों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर जाने की उनकी दिली इच्छा थी। इसलिए वे लोग उनको जाने से रोकना उचित नहीं समझे। 

वीरमति के साथ उनकी भाभी प्रकाशी भी अमरनाथ की यात्रा पर गई थीं। दोनों लोग निजी बस से दो जुलाई को अमरनाथ की यात्रा पर निकले थे। उनके साथ उनके परिवार से कोई आदमी नहीं गया था। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले उन लोगों जानकारी मिली कि अमरनाथ में बादल फट गया है और इस हादसे में वीरमति और प्रकाशी का स्वर्गवास हो चुका है। 

परिजनों ने बताया कि स्वर्गीय वीरमति एक गृहणी थी। उनके पति बालकिशन एनडीएमसी में कार्यरत थे और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके चार बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली की जनता को जो राहत दी जा रही है, वो आगे भी कायम रहेगा। दिल्ली के जिन लोगों को फ्री बिजली मिल रही है, उनको आगे भी फ्री बिजली मिलती रहेगी। 

201 से 400 यूनिट तक की बिजली का चार्ज हाफ है, वो भी जारी रहेगा। जो भी होगा, लेकिन दिल्ली की जनता को दी जा रही राहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi , Amarnath Yatra , Amarnath Pilgrims

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD