Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

कोहली फॉर्म में नहीं, हो सकते हैं टीम से बाहर : कपिल देव

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravichandran Ashwin, Virat Kohli, Kapil Dev
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jul 2022

Last updated on: Jul 09, 2022, 00:00 IST

1983 विश्व कप विजेता कपिल देव को लगता है कि जब स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बाहर किया जा सकता है, तो विराट कोहली को भी भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है। हालांकि, विराट कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है और वे अभी अपनी फॉर्म में नहीं हैं। 

दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के मिश्रण में कोहली के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल हो रहा है, खासकर तब मुश्किल हो रहा है, जब अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप शुरू होने वाला है।

अब स्थिति ऐसी है कि आप कोहली को टी20 प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर मजबूर हो सकते हैं। उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा। अगर दुनिया के नंबर 2 गेंदबाज अश्विन को टेस्ट टीम से बाहर किया जा सकता है, तो नंबर 1 बल्लेबाज को भी बाहर किया जा सकता है। 

कपिल ने एबीपी न्यूज से कहा, "विराट कोहली के पास अभी भी समय है, जब वे अपना बल्ले से प्रदर्शन दिखा सकते हैं। हमें उम्मीद है कि ऐसा खिलाड़ी अपनी फॉर्म में वापसी कर सकता है। ऐसा नहीं है कि आप उसे पूरी तरह से टीम से बाहर कर दें। 

अगर वह अभी टीम में योगदान नहीं दे पा रहे हैं, तो आगे वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने से पीछे नहीं हटेंगे। टीम के युवा खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन जिस दिन विराट रन बनाएंगे, तो क्या आप उन्हें टीम से बाहर करेंगे? अगर आप अश्विन को टीम से बाहर रख सकते हैं, तो आप किसी को भी टीम से बाहर कर सकते हैं।

"कोहली के खराब फॉर्म और युवा क्रिकेटरों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बारे में आगे बात करते हुए कपिल ने टिप्पणी की, "फिलहाल विराट उस स्तर पर बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं, जो हमने उन्हें वर्षों से करते हुए देखा है, लेकिन अगर वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो आप युवा खिलाड़ियों को टीम से बाहर नहीं रख सकते।

"युवाओं को विराट कोहली से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए, जिसपर कोहली को सोचने की जरूरत है। कपिल को यह पसंद नहीं है कि भारतीय खिलाड़ियों को लगातार आराम दिया जा रहा है और वे खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के पीछे स्पष्ट तर्क चाहते थे। 

हर व्यक्ति का अपना विचार होगा। जाहिर है, अगर चयनकर्ता कोहली को नहीं चुनते हैं, तो ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि वे अपनी फॉर्म में नहीं हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravichandran Ashwin , Virat Kohli , Kapil Dev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD