Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत

 

बादल फटने से 15 की मौत, 40 से अधिक के घायल होने के बाद अमरनाथ यात्रा स्थगित

Weather, Hadsa India, Hadsa, Srinagar, Cloudburst, Flash Floods, Amarnath Cloudburst, Amarnath News, Amarnath Cloudburst News, Amarnath Flood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पहलगाम , 09 Jul 2022

Last updated on: Jul 09, 2022, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से 15 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। रेस्कयू टीम लोगों की मदद कर रही है। इस बीच अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यात्रा को बालटाल और पहलगाम, दोनों आधार शिविरों से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। 

अधिकारियों ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सेना, पुलिस और आईटीबीपी की टीमों ने शनिवार सुबह बचाव अभियान शुरू कर दिया है। गांदरबल जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अफरोजा शाह ने संवाददाताओं को बताया कि शुक्रवार को बादल फटने से आई बाढ़ में 15 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। 

उन्होंने कहा कि अचानक आई बाढ़ के मलबे से पांच लोगों को बचाया गया है। घायलों और लापता लोगों की सही संख्या का पता लगाने के लिए ऑपरेशन अभी जारी है। आपदा स्थल से प्राप्त रिपोर्ट में कहा गया है कि तीर्थयात्रियों के 25 से 30 तंबू और पांच 'लंगर' (सामुदायिक रसोई) शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने से पानी के तेज बहाव में बह गए। 

सेना ने राहत और बचाव अभियान में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए हेलीकॉप्टरों को सेवा में लगाया है। मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि एक और बादल बालटाल-पवित्र गुफा मार्ग की ओर बढ़ रहा है, जिससे हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

 

Tags: Weather , Hadsa India , Hadsa , Srinagar , Cloudburst , Flash Floods , Amarnath Cloudburst , Amarnath News , Amarnath Cloudburst News , Amarnath Flood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD