Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने केन्द्रीय होटल प्रबंधन संस्थानों की गतिविधियों और स्थिति की समीक्षा की

Ajay Bhatt, Union Minister of State for Tourism and Defence, BJP, Bharatiya Janata Party, Gyan Bhushan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा , 08 Jul 2022

Last updated on: Jul 08, 2022, 00:00 IST

केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने 6 जुलाई, 2022 को हाइब्रिड मोड में केन्द्रीय होटल प्रबंधन संस्थानों की गतिविधियों और स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार ज्ञान भूषण, नोएडा स्थित राष्ट्रीय होटल प्रबंध परिषद के निदेशक और आईएचएम, पूसा के एचओडी, प्राचार्य का प्रतिनिधित्व करते हुए उपस्थित थे। 

इस बैठक की शुरुआत पर्यटन मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार ज्ञान भूषण के  स्वागत भाषण से हुई। भूषण ने संस्थान द्वारा संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमों के बारे में एक संक्षिप्त प्रस्तुति भी दी। आईएचएम के दोनों प्राचार्यों को संस्थान द्वारा संचालित शैक्षणिक कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने का अवसर दिया गया। 

संकायों की स्थिति, प्रवेश की स्थिति, नियुक्ति की स्थिति और पर्यटन मंत्रालय के निर्देश के अनुसार की जाने वाली गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्रस्तुत की गई। अजय भट्ट ने राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर आईएचएम के अकादमिक प्रदर्शन एवं रैंकिंग की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। 

उन्होंने सभी संस्थानों को बधाई दी और राष्ट्र निर्माण में आईएचएम के बहुमूल्य योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री अजय भट्ट ने ईबीएसबी, एकेएएम और योग दिवस के तहत आईएचएम द्वारा की गई अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला और महामारी की स्थिति के दौरान प्रत्येक संस्थान की सक्रिय भागीदारी की भी सराहना की।

श्री भट्ट ने इस बात की प्रबल आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में इन संस्थानों में प्रवेश की स्थिति और उनकी वित्तीय शक्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा। इसके अलावा, उन्होंने सभी प्राचार्यों को लगन के साथ अपने अच्छे कार्य जारी रखने के लिए भी प्रेरित किया।

 

Tags: Ajay Bhatt , Union Minister of State for Tourism and Defence , BJP , Bharatiya Janata Party , Gyan Bhushan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD