Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

MP News:हनुमान चालीसा पढ़ने पर VIT के छात्रों पर लगा जुर्माना, राज्य सरकार ने दिए जाँच के आदेश

मध्य प्रदेश के सीहोर के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों के हनुमान चालीसा पढ़ने पर लगाया 5-5 हज़ार रूपये का जुर्माना, इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हनुमान चालीसा हिंदुस्तान में नहीं पढ़ेंगे तो कहां पढ़ेंगे।

Madhya Pradesh, Madhya Pradesh News, Hanuman Chalisa, Hanuman Chalisa News, Hanuman Chalisa News MP, Chandrashekhar Tiwari, VIT Bhopal
Listen to this article

5 Dariya News

मध्य प्रदेश , 08 Jul 2022

Last updated on: Jul 08, 2022, 00:00 IST

मध्य प्रदेश में स्थित सीहोर के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (VIT-Bhopal) के सात छात्रों के हनुमान चालीसा पढ़ने पर 5-5 हज़ार रूपये का जुर्माना लगाया है। इस मामले पर सरकार गंभीरता से एक्शन ले रही है वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  कहा कि हनुमान चालीसा हिंदुस्तान में नहीं पढ़ेंगे तो कहां पढ़ेंगे।

ये था पूरा मामला 

सीहोर में वीआईटी के छात्रों ने होस्टल रूम में हनुमान चालीसा को पढ़ रहे थे। ऐसे में होस्टल के अन्य 20 छात्र आकर एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इसे लेकर कुछ छात्रों ने मैनेजमेंट से शिकायत कर दी। इसके बाद मैनेजमेंट ने छात्रों की अगुवाई करने वाले 7 छात्रों के ऊपर 5-5 हजार का जुर्माने लगा दिया। ऐसे में ये मामला गरमाने पर सरकार भी एक्टिव हो गई। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam mishra) ने छात्रों का साथ देते हुए कहा कि छात्रों पर जुर्माने का नोटिस वापस लिया जाएगा। इस पुरे मामले में यूनिवर्सिटी के अधिकारियों का कहना है कि रूम में कोई व्यक्तिगत रूप से पूजा-पाठ करता है तो गलत नहीं है, लेकिन बिना अनुमति सामूहिक आयोजन सही नहीं है। भले ही वह कमरे के अंदर हो या बाहर। बिना इजाज़त से किसी भी तरह के आयोजन या गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि छात्रों को समझाइश दी जा सकती थी। उन्होंने सीहोर कलेक्टर को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। 

ये भी पढ़ें : कोरोना के बाद अब उत्तराखंड में स्वाइन फीवर को लेकर अलर्ट जारी,इंसानों के लिए कितना खतरनाक है?

संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने भी दिया छात्रों का साथ 

इस मामले में संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी (Chandrashekhar Tiwari) ने कहा कि “वीआइटी के छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में अगर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे तो उसके लिए उन्‍हें दंडित करना निदनीय है। क्या रोजे के समय में मुस्लिम छात्र अपने कमरों में सामूहिक रूप से नमाज नहीं पढ़ते। हमारे देश में शासकीय कर्मचारियों को पवित्र रमजान के महीने में नवाज के लिए अतिरिक्त समय दिया जाता है। आखिर हिंदुओं के साथ ही भेदभाव पूर्ण रवैया क्यों। अगर इस प्रकार की कार्रवाई हमारे छात्रों के खिलाफ की गई तो संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ता वीआइटी कैंपस में पहुंचकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।”

 

Tags: Madhya Pradesh , Madhya Pradesh News , Hanuman Chalisa , Hanuman Chalisa News , Hanuman Chalisa News MP , Chandrashekhar Tiwari , VIT Bhopal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD