Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कला की अनूठी शैली दिखाने का मौका देगा नेशनल टैलेंट हंट शो “शहज़ादे हुनर के”

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, National Talent Hunt Show, Shehzade Hunar Ke, Sudha Chandran, Bina Banerjee, Vidyadhar Pathak, Rohit Fukt, Sharyu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jul 2022

Last updated on: Jul 07, 2022, 00:00 IST

कला के हुनरबाजों को मंच देने के लिए फेम एंड ग्लोरी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा  मुंबई में एक भव्य टैलेंट हंट शो "शहजादे हुनर के" की घोषणा की गयी। शहजादे हुनर के एक नेशनल टैलेंट हंट शो हैं जहां प्रतिभागी  नृत्य, गायन और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। यह रियलिटी शो टेलीविजन के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित किया जाएगा। यह गायन, नृत्य और मॉडलिंग के लिए एक राष्ट्रीय प्रतिभा शो है। 

इस कार्यक्रम की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सुधा चंद्रन,  अभिनेत्री बीना बैनर्जी, विद्याधर पाठक, रोहित फुकटे और  शरयू फुकटे  ने मीडिया को सम्बोधित किया। भारत की पॉप और जैज़ आइकन उषा उत्थुप ने वर्चुअल माध्यम से मीडिया और प्रतिभागियों से संवाद किया। अन्वी जोशी ने इस कार्यक्रम में गाया, जबकि ज्योति कांबले ने घटना में नृत्य किया और प्राप्ति बोलकानी और गौरव लखानी द्वारा स्टेज पर रैम्प वॉक किया गया  की। इन प्रतिभाशाली  कलाकारों ने कार्यक्रम को और खूबसूरत बना दिया।

शहज़ादे हुनर के एक ऐसा राष्ट्रीय टैलेंट हंट शो हैं जो भारत के 30 शहरों में प्रतिभागियों को  गायन, मॉडलिंग और नृत्य में अपनी अनूठी शैली और प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। शहर केंद्रित शो के अंत में, शीर्ष 18 कलाकारों को फाइनलिस्ट के रूप में चुना जाएगा। चुने गए फाइनलिस्ट प्रतिभागी जोनल फिनाले और ग्रैंड नेशनल फिनाले में प्रतिस्पर्धा करने के लिए आगे बढ़ेंगे। आयु वर्ग जूनियर कैटेगरी  में 3 से 13 वर्ष आयु  और सीनियर कैटेगरी  में 13-25 वर्ष आयु के बीच है। 

चयनित प्रतिभागियों को प्रोफेशनल्स  द्वारा ग्रूमिंग और ट्रेनिंग दी जाएगी। इस शो की मूल परिकल्पना विद्याधर पाठक की हैं और इसका संचालन और प्रबंधन युवा टीम रोहित फ़ुकटे और शरयू फुकटे के निर्देशन में किया जाएगा। इस अवसर पर विद्याधर पाठक, एमडी , फेम एंड ग्लोरी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि "शहज़ादे हुनर के” पहला ऐसा शो है जो बड़े पैमाने पर प्रतिभागियों को अपने शहर में सेलिब्रिटीज़ के सामने हुनर दिखाने का मौका देगा। 

यह शो देश के सात हज़ार से भी अधिक परिवारों को टेलीविजन पर अपने हुनर को प्रदर्शित करने का एक मंच उपलब्ध कराएँगा । अभिनेत्री और कुशल डांसर सुधा चंद्रन ने कहा कि "मैं प्रतिभागियों को जज नहीं करूँगी मैं उनकी दोस्त बनकर उनकी प्रतिभा को ग्रूम करूँगी । यह शो कलाकारों की प्रतिभा की प्रतिभा को नया मंच देगा। अभिनेत्री बीना बैनर्जी ने कहा कि "मुझे जब यह शो ऑफ़र किया गया तो मैं इस शो के कांसेप्ट से बहुत प्रभावित हुई।  

हम महानगर से छोटे शहर और कस्बों तक प्रतिभागियों से जुड़ेंगे। उषा उत्थुप ने बताया की  "हमारा देश प्रतिभाओं का सागर है पूरे देश में इतनी बड़ी संख्या में जज करना बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला हैं  मैं सभी विजेता को यह कहना चाहती इस प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करने वाले सभी कलाकार अपने आप में विजेता हैं । और आप विजेता बनकर जरूरी नहीं है कि फिल्मों में प्लेबैक  सिंगिंग करे । शो का उद्देश्य है कि आप एक कलाकार बनकर उभरे।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , National Talent Hunt Show , Shehzade Hunar Ke , Sudha Chandran , Bina Banerjee , Vidyadhar Pathak , Rohit Fukt , Sharyu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD