Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बोरिस जॉनसन ने कंजरवेटिव पार्टी प्रमुख का पद छोड़ा, जल्द ही तय होगा नए पीएम का नाम

Boris Johnson, Prime Minister Of UK, Boris Johnson News, International Leader, UK Conservative Party, Chris Pincher, Chris Pincher News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लंदन , 07 Jul 2022

Last updated on: Jul 07, 2022, 00:00 IST

अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों द्वारा केवल तीन दिनों में सामूहिक इस्तीफे की एक श्रृंखला के बाद, बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को कंजरवेटिव पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि जब तक इस पद पर किसी अन्य का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने रहेंगे। 10, डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए, 58 वर्षीय संकटग्रस्त ब्रिटिश नेता ने कहा, "अब संसदीय कंजरवेटिव पार्टी की इच्छा स्पष्ट है कि पार्टी का एक नया नेता होना चाहिए और इसलिए एक नया प्रधानमंत्री भी होना चाहिए।

"जॉनसन ने अपने 1,079 दिनों की सत्ता में कई बार विवादों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि नया नेता चुनने की प्रक्रिया अभी से शुरू हो जानी चाहिए और अगले सप्ताह समय सारिणी की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा, "मैंने हमारे बैकबेंच सांसदों के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रैडी के साथ सहमति व्यक्त की है कि उस नए नेता को चुनने की प्रक्रिया अभी शुरू होनी चाहिए। 

समय सारिणी की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।"जॉनसन ने कहा कि फिलहाल उन्होंने एक कैबिनेट नियुक्त की है और जब तक किसी नेता के नाम पर सहमति नहीं हो जाती, तब तक वे ही सत्ता संभालेंगे। इस बात पर जोर देते हुए कि राजनीति में कोई भी 'परम आवश्यक' नहीं होता है, उन्होंने कहा कि 'हमारी शानदार और डार्विनियन प्रणाली एक और नेता पैदा करेगी' और वह इस दिशा में जितना समर्थन दे सकते हैं, उतना समर्थन का आश्वासन दिया। 

जॉनसन ने कहा कि उन्होंने अपने सहयोगियों को मनाने की कोशिश की थी कि सरकार बदलना सही नहीं होगा, खासकर तब, जब 'हम इतने सारे और इतने विशाल जनादेश दे रहे हैं और जब आर्थिक परि²श्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतना कठिन है'। उन्होंने कहा "मुझे तर्कों में सफल नहीं होने का खेद है।

"जॉनसन ने कहा, "मैं चाहता हूं कि आपको पता चले कि दुनिया में सबसे अच्छी नौकरी छोड़ने से मुझे कितना दुख हुआ है।"कई दिनों तक चले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद जॉनसन की ओर से यह कदम उठाया गया है। जॉनसन के मंत्रिमंडल के कई सदस्य मंगलवार से लगातार इस्तीफा दे रहे थे।

 

Tags: Boris Johnson , Prime Minister Of UK , Boris Johnson News , International Leader , UK Conservative Party , Chris Pincher , Chris Pincher News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD