Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

अब राज करने की हमारी बारी: भारतीय मूल के ऋषि सुनक बन सकते हैं ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Boris Johnson किसी भी वक्त दे सकते हैं इस्तीफा, N.r. Narayana Murthy के दामाद Rishi Sunak नए प्रधानमंत्री की दौड़ में सबसे आगे

Rishi Sunak News , Rishi Sunak , Boris Johnson Resigns, Chris Pincher , Chris Pincher News, New Prime Minister Of UK, Prime Minister Of UK
Listen to this article

5 Dariya News

ब्रिटेन , 07 Jul 2022

Last updated on: Jul 07, 2022, 00:00 IST

आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Boris Johnson का वही हाल हुआ जो कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का हुआ था। पार्टी में बगावत के बाद खबर है कि बोरिस आज ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन जब तक कोई दूसरा प्रधानमंत्री नहीं चुना जाता तब तक बोरिस ही प्रधानमंत्री रहेंगे। कंजरवेटिव पार्टी के 41 मंत्रियों बगावत कर बैठे थे और उन्होंने 2 दिन के अंदर ही इस्तीफा दे दिया था। इसलिए आज मजबूरन बोरिस जॉनसन को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा।

आपको बता दें कि Boris Johnson की कुर्सी पर 5 जुलाई से ही खतरा मंडराने लगा था। और इस खतरे की सबसे बड़ी वजह थी ब्रिटेन सरकार में वित्त मंत्री Rishi Sunak ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री साजिद वाजिद के इस्तीफे से भी उनकी कुर्सी पर संकट बढ़ गया था।

अब खबर है कि Boris Johnson सरकार में भारतीय मूल के वित्त मंत्री रहे ऋषि सुनक को देश के अगले प्रधानमंत्री की रेस में आगे बताया जा रहा है। सुनक इंफोसिस के सह संस्थापक और दिग्गज बिजनेसमेन नारायण मूर्ति के दामाद हैं। ऋषि सुनक 2015 में पहली बार संसद पहुंचे थे। उस समय ब्रेग्जिट का समर्थन करने के चलते टोरी पार्टी में उनका कद लगातार बढ़ता चला गया।सुनक के अलावा प्रधानमंत्री बनने की इस रेस में पेनी मॉरडॉन्ट, बेन वॉलेस, साजिद वाजिद, डोमिनिक राब और लिज ट्रस  के नाम भी सामने आए हैं। लेकिन ऋषि सुनक को फिलहाल सबसे आगे बताया जा रहा है।

बोरिस जॉनसन सरकार में Rishi Sunak की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह ज्यादातर प्रेस ब्रीफिंग में सरकार के चेहरे के तौर पर नजर आते थे। उन्होंने कोरोना काल के दौरान ब्रिटेन को आर्थिक तंगी से उबारने में एडी चोटी का जोर लगा दिया था। ये उनकी मेहनत का ही नतीजा था कि सभी वर्ग के लोग उनके कामकाज से खुश थे।उन्होंने कोरोना काल में चौपट हो चुकी टूरिज्म इंडस्ट्री को 10,000 करोड़ का पैकेज दिया था।   

भारतीय मूल के ऋषि का जन्म ब्रिटेन के साउथैम्पटन में हुआ था। उन्होंने ब्रिटेन के विंचेस्टर कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। जहां उन्होंने फिलोसॉफी और इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की। ऋषि सुनक ने ग्रैजुएशन के बाद गोल्डमैन सैक्स के साथ काम किया था। 

बात करें पर्सनल लाइफ की तो ऋषि सुनक की शादी इंफोसिस के सह संस्थापक N.r. Narayana Murthy की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। उनकी दो बेटी कृष्णा और अनुष्का हैं। अब देखना ये है कि क्या ऋषि सुनक ही ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे? फिलहाल सबकी नजरें इस पर है कि बोरिस जॉनसन कितनी देर में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ देंगे।

 

Tags: Rishi Sunak News , Rishi Sunak , Boris Johnson Resigns , Chris Pincher , Chris Pincher News , New Prime Minister Of UK , Prime Minister Of UK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD