Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

ओम बिरला ने एआई के उपयोग, महिला सशक्तिकरण और भारत-स्कॉटलैंड संसदीय सहयोग की वकालत की

हमारी नई शिक्षा नीति भारत आने वाले स्कॉटिश विश्वविद्यालयों के लिए नए रास्ते खोल सकती है : ओम बिरला

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker, London, Rishi Sunak, Former Prime Minister Of UK, John Swinney, First Minister of Scotland, Alison Johnstone
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 09 Jan 2025

Last updated on: Jan 09, 2025, 00:00 IST

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय और स्कॉटिश संसद को एआई के उपयोग में अपने अनुभवों से सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एआई और प्रौद्योगिकी के उपयोग से भारत की संसद अपनी कार्यक्षमता (उत्पादकता)बढ़ाने में सक्षम हुई है। 

श्री बिरला ने स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री जॉन जॉन स्विनी के साथ एक बैठक में ये बातें कहीं। यूनाइटेड किंगडम की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में श्री बिरला आज स्कॉटलैंड में थे। यहां दोनों नेताओं ने दोनों पक्षों के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और सहयोग के बारे में चर्चा की गई।

दोनों नेताओं ने हरित ऊर्जा, आईटी, एआई और अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श भी किया। इस मौके पर श्री बिरला ने दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के भारत के दृष्टिकोण को दोहराया। अध्यक्ष ने श्री स्विनी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के सुदृढ़ विकास के बारे में बताया, जिसमें 'वसुधैव कुटुम्बकम' की परिकल्पना के साथ वैश्विक शांति पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

श्री बिरला ने इस बात का उल्लेख किया कि भारत की नई शिक्षा नीति ने भारत आने वाले विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए नए रास्ते खोले हैं और स्कॉटिश विश्वविद्यालय इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री ने भारत की यात्रा करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों देशों के पास जीवंत संसदीय प्रणाली है।

दिन में श्री ओम बिरला ने क्वींसबेरी हाउस में स्कॉटिश संसद के पीठासीन अधिकारी एलिसन जॉनस्टोन से भी मुलाकात की। इस दौरान भारत की संसद और स्कॉटिश संसद के बीच संसदीय सहयोग बढ़ाने सहित आपसी हितों के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। 

श्री बिरला ने कानून और सार्थक बहस के माध्यम से पिछले वर्षों में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में भारतीय संसद द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों को साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत में संसदीय कार्यवाही में महिला सांसदों की बढ़ती भागीदारी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 

उन्होंने सुझाव दिया कि भारत और स्कॉटलैंड की संसद को महिला सशक्तिकरण से संबंधित अपने अनुभवों को एक दूसरे से साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए नारी शक्ति वंदना अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। 

उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि कैसे भारतीय लोकतंत्र फल-फूल रहा है और अपने लोगों का विश्वास जीत रहा है साथ ही तेजी से समावेशी बन रहा है। श्री बिरला ने कहा कि भारत 'महिला विकास' से आगे बढ़कर 'महिला नेतृत्व वाले विकास' की ओर बढ़ गया है। लोकसभा अध्यक्ष ने स्कॉटलैंड में विभिन्न दलों के स्कॉटिश संसद के सदस्यों के साथ भी बातचीत की। 

भारत की संसदीय प्रणाली को सबसे मजबूत लोकतांत्रिक प्रणालियों में से एक बताते हुए श्री बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय संसद के कामकाज में सार्थक चर्चा, संवाद और विचार-विमर्श का विशेष महत्व है। श्री बिरला ने कहा कि मजबूत और कुशल समिति प्रणाली भारत के संसदीय लोकतंत्र की जीवंतता को बढ़ाती है।

लंदन में लोकसभा अध्यक्ष ने भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद किया

श्री बिरला ने एक दिन पहले लंदन में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की थी। भारतीय प्रवासियों ने अपने भीतर भारतीयता की भावना को संरक्षित रखा है, इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कि लोकसभा के अध्यक्ष ने कहा कि वे भारत और यूके के बीच बहुमुखी संबंधों में पुल के रूप में काम करते हैं। 

उन्होंने कहा कि आज न केवल भारतीय पासपोर्ट का महत्व बढ़ा है, बल्कि भारत के नाम को अधिक सम्मान, प्रेम और प्रशंसा भी मिली है। भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों के प्रति आस्था बढ़ी है और भारत से अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं। वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है। 

श्री बिरला ने कहा कि भारतीय प्रवासी इस प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने लंदन में भारतीय समुदाय के सदस्यों से अपील की कि आज जब भारत 'सुधार के माध्यम से परिवर्तन' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, तो उन्हें खुद को भारत के साथ सिर्फ भावनात्मक लगाव तक सीमित नहीं रखना चाहिए। 

नवाचार, निवेश या व्यवसाय हो आज उभरते नए भारत में संभावनाएं अपार हैं और भारत में उनके लिए अवसरों का भंडार है। उन्हें इन अवसरों का अधिकतम उपयोग करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि नया भारत बांहें फैलाकर उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा है।अपनी लंदन यात्रा के दौरान श्री बिरला ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री श्री ऋषि सुनक से भी मुलाकात की। 

दोनों नेताओं ने हमारे ऐतिहासिक संबंधों, संसदीय लोकतंत्र के साझा मूल्यों, लोगों से लोगों के बीच संपर्क और आईटी, एआई, सोशल मीडिया, फर्जी खबरों के प्रभाव और ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए उपयुक्त कानूनों की आवश्यकता सहित कई मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker , London , Rishi Sunak , Former Prime Minister Of UK , John Swinney , First Minister of Scotland , Alison Johnstone

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD