Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एजबेस्टन की गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे : राहुल द्रविड़

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rahul Dravid, Edgbaston
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एजबेस्टन , 05 Jul 2022

Last updated on: Jul 05, 2022, 00:00 IST

भारत-इंग्लैंड श्रृंखला के पांचवें टेस्ट के समापन के बाद मीडिया से बात करते हुए भारत के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि एजबेस्टन में टीम अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेगी, जिसे मेजबान टीम ने सात विकेट से जीतकर श्रृंखला 2-2 से बराबर कर दी। 

गलतियों के बारे में बताते हुए द्रविड़ ने कह, "कल (चौथे दिन) हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। उसके बाद हमारी गेंदबाजी में कोई दम नहीं दिखा, लेकिन हमें इंग्लैंड को शानदार बल्लेबाजी के लिए श्रेय देना होगा।"घरेलू टीम ने 378 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा करने के बाद भारत को सात विकेट से हरा दिया। 

यह इंग्लैंड के अपने टेस्ट इतिहास में अब तक का सर्वोच्च चेज स्कोर था। द्रविड़ ने कहा, "यह दक्षिण अफ्रीका और यहां निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। इसके लिए कई तरह के कारक हो सकते हैं। हमें फिटनेस का स्तर बनाए रखना होगा। 

हमारी बल्लेबाजी में वह बात नजर नहीं आ रही हैं। बल्लेबाजी की खास नहीं थी।"उन्होंने आगे कहा, "हर मैच के बाद एक सीख होती है। हम तीसरी पारी में खराब बल्लेबाजी और चौथी पारी में खराब गेंदबाजी क्यों कर रहे हैं?हम इसके बारे में सोचेंगे।

"ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बाहर करने और शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के बारे में पूछे जाने पर द्रविड़ ने कहा, "यह आसान निर्णय नहीं था। अश्विन जैसे किसी खिलाड़ी बाहर बैठाना आसान नहीं है। लेकिन विकेट पर पहले दिन घास थी। 

फिर विकेट उतना नहीं टूटा, जितना हमने उम्मीद की थी।"पहली पारी में शतक और दूसरी में अर्धशतक बनाने वाले ऋषभ पंत के बारे में द्रविड़ ने कहा, "वह बहुत अच्छा खेल रहे हैं। कभी-कभी वह लोगों की हृदय गति को बढ़ा देते हैं। हमें इसे थोड़ा स्वीकार करना होगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rahul Dravid , Edgbaston

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD