Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बॉर्डर और कंडी क्षेत्रों का होगा विकास : भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab, Chief Minister, Border, Kandi Areas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 05 Jul 2022

Last updated on: Jul 05, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राज्य के सीमावर्ती और कंडी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए एक व्यापक खाका तैयार करने की घोषणा की। लव-कुश और गुरु ज्ञाननाथ की जयंती के अवसर पर भगवान वाल्मीकि धुना साहिब ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए यहां आए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की ओर से लगातार उपेक्षा के कारण ये दोनों क्षेत्र विकास की गति में पिछड़ गए हैं। 

हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इन दोनों क्षेत्रों के विकास पर विशेष जोर देगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इसके लिए विस्तृत योजना बनाई जाएगी, ताकि आने वाले समय में इन क्षेत्रों को एक बड़ा रूप दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पंजाब में सीमा पार से घुसपैठ रोकने के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस इस उद्देश्य के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है। मान ने सीमा पार से ड्रग्स और हथियारों की आपूर्ति को बंद करने के लिए सरकार की ²ढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आने वाले दिनों में लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी। 

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही संसाधन जुटाने की प्रक्रिया में है कि लोगों से किए गए हर वादे को पूरा किया जाए। मान ने कहा कि उनकी सरकार लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab , Chief Minister , Border , Kandi Areas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD