Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

दूसरा वनडे : भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Renuka Singh Thakur, Smriti Mandhana, Shafali Verma, India Women Vs Sri Lanka, 2nd ODI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पल्लेकेले , 04 Jul 2022

Last updated on: Jul 04, 2022, 00:00 IST

रेणुका सिंह ठाकुर द्वारा चार विकेट लेने के बाद स्मृति मंधाना (नाबाद 94) और शेफाली वर्मा (नाबाद 71) के बीच रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी ने भारत को श्रीलंकाई महिला टीम के खिलाफ 10 विकेट की बड़ी जीत दर्ज करने में मदद की, जिससे वे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। 

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और जल्द ही रेणुका सिंह ठाकुर और अन्य गेंदबाजों ने विकेट चटकाना शुरू किया। केवल अपने चौथे वनडे मैच में रेणुका ने शानदार गेंदबाजी की, जिसमें मेघना सिंह की मदद से श्रीलंका को न्यूनतम रन पर ऑल आउट करने में मदद मिली। 

रेणुका ने पहले मैच में तीन विकेट चटकाए थे और मेजबान टीम ने 171 रन बनाए थे। रेणुका को जल्द ही गेंदबाजी के लिए बुलाया गया, उन्होंने सात ओवर के भीतर तीन श्रीलंकाई खिलाड़ी को पवेलियन भेज दिया। मेघना ने श्रीलंका के कप्तान चमारी अथापथु के साथ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों आउट कर 16वें ओवर में मेजबान टीम 42/4 को कर दिया। 

मेघना ने निलाक्षी डी सिल्वा को भी आउट कर श्रीलंका को और मुसीबत में डाल दिया। आईसीसी की वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का संजीवनी और कविसा दिलहारी दोनों रन आउट हुईं और दीप्ति शर्मा ने इनोका रणवीरा और अचिनी कुलसुरिया को चलता किया। 

एक कड़े गेंदबाजी प्रदर्शन के कारण श्रीलंका अपनी पारी में केवल 11 चौके ही लगा सका क्योंकि वे 173 रन पर ढेर हो गए। मेजबान टीम की ओर से अमा कंचना (47 नाबाद) और निलाक्षी डी सिल्वा (32) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। 

174 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने आसानी से पूरा करने के लिए आगे बढ़े। भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। दोनों ने अर्धशतक लगाकर श्रीलंका को मैच में बैकफुट पर ला दिया। 

26वें ओवर में दोनों ने (स्मृति मंधाना नाबाद 94, शेफाली वर्मा 71 नाबाद) लक्ष्य को पूरा कर टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त दिलाई। साथ ही आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2022-25 में अपने कुल चार अंक प्राप्त करते हुए दो महत्वपूर्ण अंक प्राप्त किए हैं। 

संक्षिप्त स्कोर : श्रीलंका महिला 50 ओवर में 173 रन परऑल आउट (अमा कंचना 47 नाबाद, निलाक्षी डी सिल्वा 32, रेणुका ठाकुर 4/28, मेघना सिंह 2/43, दीप्ति शर्मा 2/30) भारतीय महिला टीम 25.4 ओवर में 174/0 (स्मृति मंधाना नाबाद 94, शेफाली वर्मा 71 नाबाद)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Renuka Singh Thakur , Smriti Mandhana , Shafali Verma , India Women Vs Sri Lanka , 2nd ODI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD