Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल की हत्या के बाद दो लोग और थे टार्गेट, राजस्थान में था ये प्लान

Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद को हत्याकांड के बाद 5 घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, हत्यारों का पूरा प्लान जानकर हैरान हो जाएंगे आप।

Crime News , Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Ashok Gehlot , Udaipur News , Rajashthan News , Khas Khabar , Udaipur Horror , Wasim Attari, Riaz Akhtari
Listen to this article

5 Dariya News

04 Jul 2022

Last updated on: Jul 04, 2022, 00:00 IST

Udaipur Murder Case:राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल हत्या मामले में रोजाना नए-नए अपडेट आ रहे हैं इस पुरे मामले की जाँच एनआईए कर रही है इस घटना से जुड़ा अब रक ऐसा व्यक्ति सामने आ रहा है जिसने मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी और उसके साथियों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं ऐसे में बताया जा रहा है की उदयपुर में  कन्हैयालाल के अलावा दो और लोग इनका टार्गेट थे। ऐसे में अब इन हत्यारों का पूरा पाकिस्तान सामने आ चूका है बताया जा रहा है की  रियाज राजस्थान में दावत-ए-इस्लामी का स्लीपर सेल तैयार कर रहा था। इसके लिए वह लोगों को जोड़ रहा था।

कन्हैयालाल हत्याकांड का पूरा मामला 

राजस्थान के उदयपुर में दर्जी के तौर पर काम करने वाले कन्हैयालाल का दिनदिहाड़े गला काटकर हत्या कर दी जिसके वाद से पूरा देश इस वारदात को देख सनसनी में है। दरअसल मृतक कन्हैयालाल के 8 साल के बेटे ने उसके मोबाइल से नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। इसके बाद कुछ लोग नाराज हो गए और तीन आरोपियों ने युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद हिंदू संगठन में काफी गुस्सा है। 

Also Read Breaking: 8 साल के बेटे ने नुपुर शर्मा को किया था सपोर्ट... आज दिनदिहाड़े हो गई पिता की हत्या

रियाज मुस्लिम इलाकों में रहकर करता था साजिश

गौस मोहम्मद जब भी अपने समुदाय के किसी शख्स से मिलता था तो उसका मोबाइल नंबर अपने व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड कर लेता और फिर उसके ब्रेनवाश का खेल शुरू होता था। यह भी जानकारी सामने आई है कि रियाज मोहम्मद का नेपाल और पाकिस्तान का टूर दावत-ए-इस्लामिया ने स्पॉन्सर किया था और वह नेपाल और पाकिस्तान ट्रेन से गया था।

कन्हैया लाल का हत्यारा रियाज 8 साल से राजस्थान में दावत-ए इस्लामी का स्लीपर सेल खड़ा कर रहा था। रियाज उदयपुर में रह रहा था  यहां लगातार अलग-अलग इलाकों में किराए का कमरा लेकर रहता था। खासकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रियाज घर की तलाश करता था, ताकि समाज के लोगों का ब्रैन वॉश कर सके। इसके अलावा रियाज लोगों को दावत-ए इस्लामि से जुड़ने के लिए कहता तह और उन्हें तरह-तरह के लालच भी देता था ।

Also Read एक गला काटा में व्यस्त तो दूसरा वीडियो बनाने में, 26 बार किया खंजर से कन्हैया की बॉडी पर वार

चंदा जुटाने के लिए कहता था रियाज 

एक शख्स ऑटो चलाता था उसने बताया कि रियाज उससे एक दुकान में मिला था और उसी दौरान कहा कि तुम दावत-ए इस्लामी से जुड़ जाओ। दावत-ए इस्लामी के लिए चंदा जुटाओ । नमाज के लिए मेरे पास आना इस काम में बाहर भी जाना होता है. तुम हमसे जुड़ोगे तो बरकत मिलेगी।

खुद नहीं था कन्हैयालाल को मारने का प्लान

मीडिया को जानकारी देने वाले एक शख्स ने कई खुलासे किए उसने बताया कि रियाज और भी लोगों से इस तरह से बातचीत में दावत-ए इस्लामी से जुड़ने के लिए कहता था साथ ही यह भी बताया की . कन्हैया लाल की हत्या में गिरफ्तार आसिफ और मोहसिन को भी रियाज ने एक दुकान पर मुलाकात के दौरान ही जोड़ा था।  रियाज ने कन्हैया की हत्या का टास्क पहले आसिफ और मोहसिन को दिया था। जब उन दोनों ने मना किया तो रियाज और गौस मोहम्मद ने वारदात को अंजाम दिया। जबकि साजिश में आसिफ और मोहसिन साथ थे। 

रियाज के निशाने पर थे कुल तीन लोग 

शख्स ने बताया कि रियाज और गौस मोहम्मद के टारगेट पर उदयपुर शहर के तीन लोग थे. इनमें कन्हैयालाल का नाम भी शामिल था। एक नामी व्यापारी की हत्या का जिम्मा रियाज ने किसी और शख्स को दिया था उस शख्स ने व्यापारी को धमकी दी। बाद में वो व्यापारी उदयपुर छोड़कर भाग गया।  पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को भी हिरासत में लिया है।  

Also Read उदयपुर दहशत : दर्जी का सिर काटने के आरोप में दो गिरफ्तार, कर्फ्यू लगा, इंटरनेट बंद

पुलिस की जानकारी के मुताबिक कन्हैया लाल के मर्डर की प्लानिंग 17 जून को ही रची जा चुकी थी। उदयपुर में नूपुर शर्मा के खिलाफ एक प्रोटेस्ट हुआ था। उसमें नूपुर शर्मा के सपोर्टर के रूप में कन्हैया लाल, नितिन जैन और एक अन्य शख्स पेनेरिया का नाम सामने आया है। 

वसीम अटारी और अख्तर राजा को लिया हिरासत में- पूछताछ है जारी 

जानकारी के अनुसार वसीम और अख्तर राजा दावत-ए इस्लामी से जुड़ा हुए हैं। ये दोनों गौस मोहम्मद के साथ पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेने गए थे। यही नहीं वासिम अटारी रियाज का रिश्तेदार भी है जो उदयपुर में लोगों को दावत-ए इस्लामी से जोड़ने का काम करता था। फ़िलहाल ये दोनों शख्श पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे लगातर पूछताछ की जा रही है।

 

Tags: Crime News , Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Ashok Gehlot , Udaipur News , Rajashthan News , Khas Khabar , Udaipur Horror , Wasim Attari , Riaz Akhtari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD