Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

कुत्ते के भौंकने से गुस्साए आदमी ने कुत्त और लोगों पर किया हमला

Crime News India, Crime News, New Delhi, New Delhi Crime News, Viral Video, Dog Beaten, New Delhi Dog Video
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jul 2022

Last updated on: Jul 04, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रीय राजधानी में हुई एक अजीबोगरीब घटना में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी के पालतू कुत्ते के भौंकने से परेशान होकर लोगों पर लोहे की रॉड से हमला किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार सुबह पश्चिम विहार इलाके की है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने कहा कि, रविवार सुबह पश्चिम विहार पूर्व पुलिस स्टेशन में झगड़े के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। 

डीसीपी ने कहा, "जांच के दौरान यह पाया गया कि धर्मवीर दहिया नाम का एक व्यक्ति सुबह सड़क पर टहल रहा था। तभी ए ब्लॉक पश्चिम विहार निवासी एक पालतू कुत्ता भौंकने लगा। इस पर दहिया ने कुत्ते को पूंछ से उठाया और दूर फेंक दिया। जब कुत्ते के मालिक रक्षित (25) ने यह देखा, तो उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप किया, जिससे उनके और दहिया के बीच मामूली हाथापाई हुई। 

इस हाथापाई के दौरान कुत्ते ने दहिया को भी काट लिया। डीसीपी ने कहा, "कुछ देर बाद धरमवीर दहिया लोहे का पाइप लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्ते के सिर पर बेरहमी से वार किया।"घटना के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, हेमंत नाम के एक 53 वर्षीय पड़ोसी ने कुत्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन दहिया ने उसे भी लोहे की रॉड से मारा। 

वीडियो में कुत्ते को सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद कुछ देर के लिए बेहोश पड़ा देखा जा सकता है। एक मिनट में, कुत्ता जाग गया, हालांकि, हिलते-डुलते और दर्द से कराहते हुए वीडियो में देखा जा सकता था। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका। डीसीपी शर्मा ने कहा, "बाद में धरमवीर पालतू जानवर के मालिक रक्षित के घर में घुसकर मारपीट में इस्तेमाल पाइप वापस ले गया और इस प्रक्रिया में रेणु उर्फ यशोदा नाम की 45 वर्षीय महिला पर भी हमला कर दिया।

"पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा), 341 (गलत तरीके से रोक लगाने की सजा) और 451 (कारावास से दंडनीय अपराध करने के लिए घर-अतिचार) व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने कहा कि सभी घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और घटना की जांच की जा रही है। 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से पशु प्रेमी अपराधी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 भारत में पशु कल्याण के विषय पर सबसे व्यापक कानूनों में से एक है। एनिमल प्रोटेक्शन इंडेक्स 2020 के अनुसार, भारत पूरी दुनिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले देशों में से एक है। 

सूचकांक देशों को उनकी नीति और कानून के अनुसार ए (उच्चतम स्कोर होने के नाते) से जी (सबसे कमजोर स्कोर होने के नाते) में रैंक करता है। भारत ने सूचकांक में 2020 में सी रैंकिंग हासिल की।

 

Tags: Crime News India , Crime News , New Delhi , New Delhi Crime News , Viral Video , Dog Beaten , New Delhi Dog Video

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD