Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

क्या आपको होती है गर्दन में दर्द? कहीं ये सर्वाइकल पेन तो नहीं इन लक्षणों से करें पहचान

खराब दिनचर्या के कारण होती है सर्वाइकल पेन जो आज एक बड़ी समस्या बन गई है,इससे ग्रस्त लोगों को कंधों, गर्दन आदि में बहुत तेज होता है दर्द ऐसे में अपनाए दिए हुए ये घरेलू उपचार

Cervical Pain, Cervical Pain Symptoms, Cervical Pain Symptoms In Hindi, Cervical Pain Treatment, Cervical Pain Areas, Cervical Pain MEdicine, Cervical Pain Exercise, Symptoms of Cervical Pain in Hindi, Home Remedies for Cervical Pain in Hindi, Causes of Cervical Pain in Hindi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

03 Jul 2022

Last updated on: Jul 03, 2022, 00:00 IST

खराब दिनचर्या के कारण आजकल लोग जल्दी बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर लोगों को सर्वाइकल की समस्या हो रही है ये एक आम बीमारी थी जो कुछ साल पहले तक किसी बीमारी की श्रेणी में भी नहीं गिनी जाती थी। लेकिन जैसे-जैसे ज्यादा लोग इस बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं उस संख्या के मुताबिक ये एक बड़ी समस्या बन गई है। सर्वाइकल पेन को झेलने वाला व्यक्ति अपने दर्द को बयान भी नहीं कर पता है। और न ही शुरुआत में समझ पता है इसलिए आज हम आपको इस सर्वाइकल पेन के बारे में सबकुछ बताने वाले हैं।

ये हड्डियों से जुड़ा हुआ होता है जिसे सर्वाइकल पेन कहा जाता है इससे ग्रस्त लोगों को कंधों, गर्दन आदि में बहुत दर्द होता है यह समस्या किसी को भी हो सकती है। आज के समय में अनियमित दिनचर्या के कारण लगभग हर तीसरे व्यक्ति को सर्वाइकल की परेशानी सहनी पडती हैं। घंटों बैठे रहना, खराब मुद्रा, झुक कर बैठना और कई अन्य गलत आदतों की वजह से इस परेशानी का सामना बड़ी तादाद में लोगों को करना पड़ता है पर हमें अपनी आदतों या इससे बचने के उपाय नहीं मालूम होते इसलिए हम सभी को सर्वाइकल दर्द की वजह, लक्षण और इसके आसान घरेलू उपचार की जानकारी होनी बहुत जरूरी है।

क्यों होता सर्वाइकल पेन  (Causes of Cervical Pain in Hindi)

- सर्वाइकल पेन आपको गलत पोजीशन में सोने से हो सकती है।

- गर्दन को बहुत देर तक झुकाये रखने से भी सर्वाइकल पेन हो सकता है।

- बहुत देर तक एक ही पोजीशन में बैठने से सर्वाइकल पेन शुरू हो जाता है।

- ऊंचे तकिये का इस्तेमाल करने के कारण सर्वाइकल पेन होता है।

- भारी वजन के हेलमेट डालकर बाइक राइडिंग करने से भी सर्वाइकल हो सकता है।

- गलत उठने, बैठने और सोने के तरीकों के कारण भी सर्वाइकल हो सकता है।

- ज्यादातर लोगों को भारी समान को सिर पर उठाने से सर्वाइकल पेन होता है।

Also read: ब्लैक हेड्स और वाइट हेड्स से हैं परेशान तो ऐसे पाएं निजात

ऐसे करें सर्वाइकल पेन के लक्षणों की पहचान (Symptoms of Cervical Pain in Hindi)

- सिर दर्द होना 

- कमजोरी महसूस होना या हाथ,पैर की उंगलियों का सुन्न हो जाना

- ज़्यादा चलने में कंधे में दर्द होना 

- गर्दन और कंधों पर अकड़न महसूस करना 

यदि आपको भी ऊपर बताए गए लक्षणों के से लगता है की आपकी पेन भी सर्वाइकल की है तो आप उसे इग्नोर न करें और तुंरत डॉक्टर से  मिले इसके अलावा आप इस बीमारी को अपनी कुछ आदतों को बदलकर वह घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी ठीक कर सकते हैं। 

जैसे सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस के दर्द से छुटकारा पाने के लिए हर दिन कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी जैसे प्राणायाम करने चाहिए। इसके अलावा शरीर में मौजूद कुछ एक्यूप्रेशर पॉइंट्स को 1 मिनट तक दबाने से दर्द से तुरंत राहत मिल सकती है।

Also read Jamun seed benefits in hindi जामुन के बीज से मिलते हैं शरीर को कई लाभ जानिए इसके फायदे और उपयोग 

घरेलू उपचार से ठीक करें सर्वाइकल को (Home Remedies for Cervical Pain in Hindi)

सर्वाइकल को ठीक करने के लिए सबसे पहले तो आपको अपनी कुछ गलत आदते सही करनी होगी जैसे-

1. जितना हो सके कोशिश करे की आप अपनी गर्दन को सीधा रखें।

2. सोते समय तकिए का इस्तेमाल बिलकुल ना करें।

3. विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर चीजों को अपना डाइट में करें शामिल।

4. सुबह उठते ही गर्दन से जुडी एक्सरसाइज को करें

5. स्मोकिंग, कैफीन की चीजों से बचें।

इसके अलावा आप इसे घर बैठे बैठे ठीक करना चाहते हैं तो घरेलू उपचार का प्रयोग करें - 

1. गर्म और ठन्डे के सेक लें : दर्द कम करने के लिए गर्दन पर ठंडा या गर्म बोतल को लेकर सिंकाई करें। किसी एक से ही करते रहने के मुकाबले बारी-बारी से गर्म और ठन्डे का प्रयोग करना फायदेमंद होगा।

2. मसाज करवाएं : अधिक दर्द होने पर आप मसाज अदि भी करवा सकते हैं वैसे भी ये बहुत से लोगों को पसंद होता है और यह तुरन्त रिलीफ पहुंचाता है पर सिर्फ बॉडी पेन में ही नहीं बल्कि सर्वाइकल पेन के दर्द से राहत दिलाता है।

3. अधिक पानी पिएं: कहा जाता है कि हमारे शरीर की अधिक से अधिक बीमारियों को हम पानी पीकर सही कर सकते हैं इसलिए आपको बता दें कि हमारे शरीर का अधिकतम वजन पानी की वजह से होता है क्योंकि शरीर में होने वाले अधिकांश कामो के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण पदार्थ है। साथ ही हमारे रीढ़ की हड्डी के जोड़ो के बीच में डिस्क और जॉइंट होते है उनमे अधिकतर हिस्सा पानी का बना होता है इसलिए हमारे शरीर को पर्याप्त पानी की जरूरत होती है।

4. स्ट्रेस न लें: कहा जाता है की सर्वाइकल की पेन का एक कारण स्ट्रेस भी होता है । जो कम से कम 60 फीसदी मामलों में पाया गया है इसलिए अगर आपको पेन है तो आपको इसपर और भी ध्यान देना चाहिए और तनाव को कम करने के ऊपर घ ध्यान देना चाहिए।

5. डॉक्टर से मिलें: ध्यान रहे ऊपर दिए गए सभी सुझाव केवल शुरुआती तकलीफ के लिए बेहतर हैं लेकिन अगर तकलीफ से राहत ना मिले तो तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करें। 

Disclaimer: यह जानकारी बताये गए घरेलू नुस्खों के आधार पर लिखी गई है।5dariyanews इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

 

Tags: Cervical Pain , Cervical Pain Symptoms , Cervical Pain Symptoms In Hindi , Cervical Pain Treatment , Cervical Pain Areas , Cervical Pain MEdicine , Cervical Pain Exercise , Symptoms of Cervical Pain in Hindi , Home Remedies for Cervical Pain in Hindi , Causes of Cervical Pain in Hindi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD